प्रशासन की नाकामी और रिश्वतख़ोरी पर सवाल उठाने वाले पत्रकार की हुई गिरफ्तारी, मचा बवाल

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 मई 2023, 05:30 AM Updated: 09 मई 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

हरियाणा की सीएम सिटी करनाल से एक पत्रकार को गिरफ्तार किया गया है और इस पत्रकार का नाम आकर्षण उप्पल है. दरअसल, पत्रकार आकर्षण उप्पल पर आरोप है कि उन्होंने करनाल की महिला तहसीलदार ललिता पर गलत रजिस्ट्री करने का दबाव बनाया है जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है.

Also Read- BBC की डॉक्यूमेंट्री बैन तो लोकतंत्र की हत्या और ‘द केरला स्टोरी’ को बैन करना लोकतांत्रिक?. 

जानिए क्या है मामला 

जानकारी के मुताबिक, ये मामला सोमवार का है जब आकर्षण उप्पल तहसील में रजिस्ट्री ना होने से परेशान लोगों की समस्या को कवर करने के लिए पहुंचे थे. जानकारी के मुताबिक उन्हें देखते ही तहसीलदार मैडम वॉशरूम चली गई. इसके बाद आकर्षण उप्पल भी कैमरा लेकर उनके पीछे-पीछे अंदर बने कमरे तक चले गए. इसके बाद तहसील में हंगामा हो गया. तहसीलदार कुछ टाइम बाद वॉशरूम से बाहर निकलीं. इसके बाद कई धाराओं के तहत उनके खिलाफ केस दर्ज हो गया और शाम को CIA की टीम परिवार को बिना बताए उन्हें ले गई.

तहसीलदार ने लगाया आकर्षण उप्पल पर आरोप 

वहीं इस मामले को लेकर तहसीलदार ललिता की ओर से पुलिस को सौंपी गई शिकायत में कहा गया कि आकर्षण उप्पल ने सुमित कुमार नामक शख्स की रजिस्ट्री कराने के लिए उस पर दबाव बनाया.  जब उसने रजिस्ट्री पर साइन करने से इनकार किया तो आरोपी ने अपने सोशल मीडिया चैनल पर उनके खिलाफ अनाप-शनाप खबरें चलाईं.  शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आकर्षण उप्पल और सुमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया. वहीँ तहसीलदार ललिता ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे वह दफ्तर में थी.  उसी समय सुमित नामक शख्स एक रजिस्ट्री लेकर अंदर आया.  जब उसने रजिस्ट्री के कागज पढ़े तो पाया कि सुमित 23 अप्रैल को इसी जमीन के टुकड़े की रजिस्ट्री अपने भाई अमित के नाम करा चुका था.  अब वह रजिस्ट्री को ट्रांसफर कराना चाह रहा था.  पहली नजर में गड़बड़ी का शक होने पर उसने रजिस्ट्री को होल्ड करने का फैसला ले लिया.तहसीलदार के अनुसार, रजिस्ट्री अटकती देखकर सुमित ने बदतमीजी शुरू कर दी.  जब उसने बताया कि ये रजिस्ट्री नहीं हो सकती तो उसने यूट्यूबर आकर्षण उप्पल को वहां बुला लिया.  लगभग पौने 12 बजे आकर्षण उप्पल तहसील कार्यालय पहुंचा.  उस समय तहसील में कई लोग काम कराने आए हुए थे और वह उसमें व्यस्त थी.

 DC ने की तहसीलदार की मदद 

तहसीलदार ललिता ने बताया कि आकर्षण उप्पल भीड़ को धकेलते हुए दफ्तर में घुस आया और अनाप-शनाप आरोप लगाने शुरू कर दिए.  ऑफिस स्टाफ ने उसे समझाना चाहा, लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था.  इसी बीच जब वह उठकर बगल में बने रेस्ट रूम के बाथरूम में गई तो आरोपी सुमित ने रेस्ट रूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया. इसके बाद पूरे घटनाक्रम की जानकारी DC अनीश यादव को दी और DRO वगैरह को मौके पर भेजा जिसके बाद में वो रेस्ट रूम से निकल पाई.

इस वजह से की गयी कार्यवाही

वहीं कहा ये भी जा रहा है कि उनकी गिरफ्तारी जमीन रजिस्ट्री घोटाले, अनाज घोटाले, तहसील में भ्रष्टाचार, प्रशासन की रिश्वतखोरी और नाकामी पर रिपोर्टिंग करने की वजह से हुई है साथ ही तहसीलदार की कारगुजारियों पर खबर चलाने के कारण उनपर यह कार्यवाही की गई है.

Also Read- बजरंग दल गुंडागर्दी कर रहा है? क्या बोले हिंदू और मुस्लिम?. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds