'अमिताभ' को 'अमित जी' बनने में लगा लंबा समय, लगातार 13 फिल्में हुईं थी फ्लॉप

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) बॉलीवुड का वो सितारा जिसके नाम पर कई सारी ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं. अपने शानदार अभिनय और खुशनुमा अंदाज की वजह से अमिताभ ने बॉलीवुड और दर्शकों के बीच अपनी अलग ही पहचान बनाई है लेकिन एक समय था जब अभिनेता अमिताभ बच्चन की लगातार 12 फिल्में फ्लॉप हुई थी और उनके ऊपर फ्लॉप का टैग लग गया और कोई भी अमिताभ के साथ काम नहीं करना चाहता था लेकिन अभिनेता ने फ्लॉप के टैग को बदल दिया और आज इंडस्ट्री में अमिताभ के साथ हर कोई काम करना चाहता है.

Also Read- क्यों शत्रुघ्न सिन्हा-अमिताभ बच्चन की दोस्ती में आई खटास.

अमिताभ की 13 फिल्में हुई थी फ्लॉप

'अमिताभ' को 'अमित जी' बनने में लगा लंबा समय, लगातार 13 फिल्में हुईं थी फ्लॉप — NEDRICK NEWS

अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत साल 1969 में सात हिंदुस्तानी फिल्म से करी लेकिन उनकी पहली ही फिल्म सुपर फ्लॉप हुई और यही से अमिताभ बच्चन के संघर्ष का सफ़र शुरू हुआ. सात हिंदुस्तानी के बाद अमिताभ ने 12 से 13 फिल्मों में काम किया और ये सभी फिल्में भी फ्लॉप हो गयी और अमिताभ पर फ्लॉप का टैग लग गया जिसके बाद अमिताभ को लगा उन्हें इस काम में कभी सफलता नहीं मिलेगी. 

कोई भी हीरोइन नही चाहती थी काम 

अमिताभ पर लगे फ्लॉप का टैग की चर्चा कुछ इस तरह इंडस्ट्री में फैली थी कि कोई भी हीरोइन उनके साथ काम नहीं करना चाहती थी. लेकिन बुरा वक़्त कब तक टिकता है और फिर साल आया 1973 का, जब उन्हें जंजीर फिल्म मिली और उनके साथ काम करने के लिए हीरोइन जया बच्चन (Jaya Bachchan) भी तैयार हो गयी. 

'अमिताभ' को 'अमित जी' बनने में लगा लंबा समय, लगातार 13 फिल्में हुईं थी फ्लॉप — NEDRICK NEWS

जंजीर फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे अमिताभ 

इस फिल्म ने अमिताभ की किस्मत पलट दी. लेकिन ये फिल्म बिग बी नहीं मिलती अगर देव आनंद और दिलीप कुमार इसे फिल्म को रिजेक्ट नही करते. देव आनंद और दिलीप कुमार ने इस फिल्म के लिए इसलिए मना किया क्योंकि उन्हें इस फिल्म अपनी परफॉर्मेंस दिखाने के लिए स्पेस नहीं मिलेगा. वहीं, देव आनंग ने भी इस फिल्म के लिए मना कर दिया क्योंकि फिल्म में कोई गाना नहीं था. लेकिन किस्मत कभी भी बदल सकती है और फिल्म के लिए अमिताभ को चुना गया.

इलाहाबाद लौटने का किया था फैसला 

'अमिताभ' को 'अमित जी' बनने में लगा लंबा समय, लगातार 13 फिल्में हुईं थी फ्लॉप — NEDRICK NEWS

जहाँ अमिताभ की 12 फिल्में फ्लॉप हुई थी और तो जंजीर फिल्म के दौरान उन्होंने यह तक कह दिया था कि अगर जंजीर फिल्म भी सफल साबित नहीं हुई तो वह इलाहाबाद वापस चले जाएंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ  जंजीर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई और अमिताभ बच्चन के एंग्री यंग मैन वाली इमेज लोगों के दिलों छा गयी और इसके बाद अमिताभ  को एक के बाद एक सफलता मिलती गयी और आज उन्हें सदी के महानायक के नाम से जाना जाता है. 

Also Read- अमिताभ बच्चन की ये फिल्म बनी जया बच्चन से शादी करने की वजह.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds