बुलेट ट्रेन के अवतार और विमान की तरह हाईटेक फीचर्स से लैस होगी भारत की पहली Rapidex रेल

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 18 अक्टूबर 2023, 05:30 AM Updated: 18 अक्टूबर 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

20 अक्टूबर को देश की पहली रैपिडेक्स अक पहले चरण का शुभारंभ होगा और ये शुभारंभ पीएम मोदी के हाथों के जरिए होगा. दरअसल, 20 अक्टूबर को पीएम मोदी गाज़ियाबाद में दिल्ली-मेरठ के बीच 82 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर शुरू होने वाली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) हाई-स्पीड रेल सेवा जिसे रैपिडेक्स (Rapidex) के नाम से जाना जाएगा उसका उद्घाटन करेंगे. वहीं इस पोस्ट के जरिए हम आपको इस रैपिडेक्स रेल के खासियत और इसके फायदे साथ ही इस बात की जानकारी देंगे इस रेल के यात्रियों को क्या-क्या फायदा होगा.

Also Read- देश योगी राज में किसान के साथ थाने में हुई बदसलूकी, दरोगा ने किसान को कहा खालिस्तानी आतंकवादी. 

दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख जगहों जोड़ने का काम करेगी ये ट्रेन 

Rapidex 2
Source-Google

जानकारी के अनुसार, दिल्ली-मेरठ के बीच 82 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर शुरू होने वाली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) हाई-स्पीड रेल सेवा का ये पहला चरण है और इसके बाद दूसरा और तीसरा चरण साल 2025 तक पूरा होगा. वहीं इस रेल के पहले चरण के बात करें तो 2023 में साहिबाबाद (Sahibabad) और दुहाई के बीच करीब 17 किलोमीटर लंबे प्राइमरी सेक्शन पर रैपिडेक्स को शुरू किया जाएगा. वहीँ ये रैपिडेक्स रेल रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम कॉरिडोर पर ही चलेंगी और दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख जगहों को आपस में जोड़ने का काम करेगी.

 सराय काले खां से मेरठ तक होंगे 25 स्टेशन

बुलेट ट्रेन के अवतार और विमान की तरह हाईटेक फीचर्स से लैस होगी भारत की पहली Rapidex रेल — NEDRICK NEWS

आरआरटीएस कॉरिडोर, दिल्ली-मेरठ पर रैपिडेक्स सेवाएं 82 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर प्रदान की जाएंगी. दिल्ली से मेरठ तक का रूट 82 किलोमीटर का है, जिसमें 14 किलोमीटर हिस्सा उत्तर प्रदेश में है, जबकि दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ तक 25 स्टेशन हैं. रैपिड रेल की अधिकतम रफ्तार 180 किमी प्रतिघंटा होगी और इस ट्रेन से दिल्ली के मेरठ तक का सफ़र 55 मिनट में तय हो जायेगा. वहीं हर पांच से दस मिनट के अंतराल में ये ट्रेन स्टेशन से चलेगी.

ट्रेन में हैं हाईटेक फीचर्स

इस रैपिड रेल शुरू होने से दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के लोगों को फायदा होगा साथ उनका ये सफर काफी आरामदायक भी होगा क्योंकि इस रेल की आरामदायक और पीछे तक झुकने वाली सीटें लगाई गई हैं साथ ही  यात्रियों के खड़े होने के लिए विशेष व्यवस्था होगी. इसके अलावा इन ट्रेनों में मुफ्त वाईफाई, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, सामान रखने की जगह, एक इंफोटेनमेंट सिस्टम और अन्य तरह की सुविधाएं भी मिलेंगी. ऑटोमेटिक प्लग-इन दरवाजों के अलावा रैपिड रेल में जरूरत के आधार पर चुनिंदा दरवाजों को खोलने के लिए पुश बटन होंगे.

बुलेट ट्रेन के अवतार और विमान की तरह हाईटेक फीचर्स से लैस होगी भारत की पहली Rapidex रेल — NEDRICK NEWS

इसी के साथ इस रैपिड रेल में शानदार खिड़कियां साथ ही हाई-टेक कोचों में डिजिटल स्क्रीन लगाई गई है. जिस पर यात्री किसी भी समय ट्रेन का अपना रूट चेक कर सकते हैं साथ ही ट्रेन की मौजूदा स्पीड भी देख सकेंगे.

 ट्रेन में होंगे प्रीमियम और पांच स्टैंडर्ड कोच

इस रेल में छह कोच होंगे और इन छह कोच एक प्रीमियम और पांच स्टैंडर्ड कोच शामिल होंगे. प्रीमियम कोचों के लिए यात्रियों को ज्यादा किराया देना होगा लेकिन इन प्रीमियम कोच में सफर करने के लिए टिकट लेने वालों के लिए स्टेशनों पर एक वेटिंग लाउंज होगा. स्टैंडर्ड कोचों में से एक कोच महिलाओं के लिए आरक्षित होगा साथ ही दिल्ली और मेरठ के बीच रहने वाले लोगों को इस ट्रेन में प्राथमिकता दी जाएगी.यात्रियों के लिए पहली ट्रेन शनिवार को चलेगी. इसकी फ्रीक्वेंसी 15 शुरुआत में  मिनट की होगी और हर स्टेशन पर ये ट्रेन 30 सेकंड के लिए रुकेंगी.

बुलेट ट्रेन के अवतार और विमान की तरह हाईटेक फीचर्स से लैस होगी भारत की पहली Rapidex रेल — NEDRICK NEWS

55-60 मिनट तय होगा पूरा सफर 

वहीं अभी इस ट्रेन का साहिबाबाद से दुहाई स्टेशन तक, यानी 17 किलोमीटर के रास्ते को ही खोला जाएगा. जिसमें कुल पांच स्टेशन हैं. ये स्टेशन साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो हैं. ट्रेन को इस दूरी को तय करने में 15-17 मिनट का समय लगेगा. वहीं आने वाले समय 82 किलोमीटर लंबा होगा रैपिड रेल ट्रैक खुलें एक बाद दिल्ली से मेरठ का सफ़र केवल 55-60 मिनट तय हो जायेगा.

Also Read- रैपिडक्स ट्रेन का तोहफा देने गाजियाबाद आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के किए गए खास इंतजाम. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds