फर्जी पुलिसवाला बनकर घर से भागी लड़कियों को बंधक बनाकर रोज करता था रेप, GRP ने किया भंडाफोड़

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 20 जून 2024, 05:30 AM Updated: 20 जून 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

हरिद्वार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स घर से भागे डरे-सहमे प्रेमी जोड़े की तलाश में नकली पुलिसकर्मी बनकर रेलवे स्टेशन पर घूमता था। वह नाबालिग प्रेमी जोड़ों को देखते ही उन्हें रोक लेता और खुद को पुलिसकर्मी बताकर उनसे पूछताछ शुरू कर देता। इसके बाद वह लड़कियों को पूछताछ के बहाने अपने साथ ले जाता। इसके बाद वह रोजाना लड़कियों को डरा-धमकाकर उनके साथ दुष्कर्म करता। जब यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

और पढ़ें: DNA रिपोर्ट से पता चला आइसक्रीम कोन में किसकी उंगली थी! गाजियाबाद और जयपुर का लिंक भी सामने आया 

जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम अर्जुन सिंह राणा है। पेशे से वह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और देहरादून का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अर्जुन ऐसे जोड़ों को अपना निशाना बनाता था जो घर से भागकर रेलवे-बस स्टेशनों के आसपास घूमते नजर आते थे। आरोपी खुद को पुलिसवाला बताकर उन्हें धमकाता था और लड़की को पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाता था। वहां लड़की को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। अपनी हवस मिटाने के बाद उससे पैसे ऐंठकर उसे छोड़ देता था।

पुलिस ने दी जानकारी

एसपी जीआरपी सरिता डोबाल के मुताबिक 14 जून को हाथरस से नाबालिग प्रेमी युगल ट्रेन से हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां एक व्यक्ति ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लड़के और लड़की को धमकाया। वह लड़के को छोड़कर लड़की को अपने साथ ले आया और उससे पूछताछ करने की बात कही। शाम तक जब लड़की वापस नहीं लौटी तो उसके प्रेमी ने जीआरपी थाने में जाकर इसकी सूचना दी। पुलिस ने लड़के और लड़की के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

सीसीटीवी टेप की जांच के बाद जीआरपी अधिकारियों ने पाया कि वह व्यक्ति पुलिस अधिकारी नहीं था। सीसीटीवी वीडियो और मुखबिरों के नेटवर्क के आधार पर जीआरपी पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया और 15 जून को देहरादून के डोभाल वाला पथरिया पीर के पास से अपराधी अर्जुन सिंह राणा और दो किशोरों को पकड़ लिया। पुलिस ने अपहृत किशोरी को हरिद्वार रेलवे स्टेशन से मुक्त कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया। दूसरी किशोरी उत्तर प्रदेश के बहराइच में रहती है।

कई लड़कियों को बना चुका है शिकार

जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह के अनुसार आरोपी अर्जुन ने एक महीने पहले यूपी के बहराइच से एक किशोरी का अपहरण किया था और एक महीने से लगातार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था और अब तक वह कई लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बना चुका है। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर उसके घर से दो लड़कियों को छूटा लिया है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच जारी है।

और पढ़ें: बिहार में दलितों के खिलाफ बढ़ रहा अपराध, दलित युवक पर हुआ जानलेवा हमला, कुल्हाड़ी से काटा हाथ 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds