Holi 2025 Rashi Anusar Upay: होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें आपकी राशि के अनुसार क्या करें उपाय

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 11 मार्च 2025, 12:00 AM 🔄 Updated: 11 मार्च 2025, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Holi 2025 Rashi Anusar Upay: इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसके अगले दिन प्रतिपदा तिथि को रंगों की होली खेली जाएगी। भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में यह पर्व उल्लास और उमंग से मनाया जाता है। इस बार होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण भी पड़ने जा रहा है। हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन ज्योतिषीय दृष्टि से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा।

और पढ़ें: इन पांच राशियों के लोग हमेशा अपनी खुशी को देते हैं प्राथमिकता

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए राशि अनुसार विशेष उपाय किए जा सकते हैं। इन उपायों से पितृ दोष, ग्रह दोष, और अन्य नकारात्मक प्रभावों को दूर किया जा सकता है, जिससे जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे। आइए जानते हैं कि इस बार होली पर लग रहे चंद्र ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए कौन-से उपाय किए जाएं।

मेष और वृश्चिक राशि (Holi 2025 Rashi Anusar Upay)

इन राशियों के स्वामी मंगल ग्रह हैं, इसलिए ग्रहण के प्रभाव को कम करने के लिए मसूर दाल, सौंफ, गेहूं, गुड़, तांबे की वस्तुएं और माचिस का दान करें। होली के दिन सबसे पहले भगवान कृष्ण को रंग अर्पित करें और देसी घी से बनी मिठाई का भोग लगाएं।

वृषभ और तुला राशि

इन राशियों के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, इसलिए सफेद चीजों जैसे सफेद चंदन, चीनी, दूध, दही, चावल और सफेद मिठाई का दान करना लाभदायक रहेगा। भगवान कृष्ण और राधा रानी को सबसे पहले रंग लगाएं और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ मंत्र का जाप करें।

मिथुन और कन्या राशि

इन राशियों के स्वामी बुध ग्रह हैं, इसलिए हरे रंग से जुड़े उपाय करना शुभ रहेगा। ग्रहण के बाद हरे फल, हरा कपड़ा आदि चीजों का दान करें और गाय को हरी घास खिलाएं। होली पर पीले रंग से खेलें और भगवान कृष्ण एवं राधा रानी को केसर का तिलक लगाएं।

कर्क राशि

चंद्रमा इस राशि के स्वामी हैं, और इस बार ग्रहण भी चंद्रमा पर ही लग रहा है। इसलिए कर्क राशि के जातकों को चांदी की कोई वस्तु जैसे चेन या अंगूठी धारण करनी चाहिए। ग्रहण के बाद दूध, चावल, मोती, चांदी, सफेद वस्त्र और दही का दान करें। भगवान कृष्ण को माखन का भोग लगाएं।

सिंह राशि

सूर्य इस राशि के स्वामी हैं, इसलिए ग्रहण के प्रभाव को कम करने के लिए अनाज, गुड़, पीतल, केले, दूध, फल, दाल, लाल फूल और लाल कपड़ा दान करें। होली पर लाल रंग से खेलें और सबसे पहले भगवान कृष्ण व राधा रानी को लाल गुलाल अर्पित करें।

धनु और मीन राशि

इन राशियों के स्वामी बृहस्पति ग्रह हैं, इसलिए ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए पीली वस्तुओं जैसे पीले फल, केले, हल्दी, पीले वस्त्र आदि का दान करें। गाय की सेवा करें और पीले रंग से होली खेलें। सबसे पहले माता-पिता के चरणों पर रंग लगाना शुभ रहेगा।

मकर और कुंभ राशि

शनि देव इन राशियों के स्वामी हैं, इसलिए ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए काले वस्त्र, लोहे की वस्तुएं, सरसों का तेल, काले चने या उड़द की दाल आदि चीजों का दान करें। नीले रंग से होली खेलें और पीपल के पेड़ की पूजा करें।

डिस्क्लेमर: यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें। नेड्रिक इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

और पढ़ें: अपनी राशि के अनुसार करें देवी दुर्गा की पूजा, यहां जानें किस देवी की पूजा आपके लिए फलदायी रहेगी

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds