लॉक अप 2 में गोविंदा की धमाकेदार एंट्री…सुनीता आहूजा से बोले- सीने पर मारना चाह रही थी मैं गोली लेकर आया हूं| Lock Upp 2 Promo

Nandani | Nedrick News Mumbai Published: 11 जुलाई 2026, 04:07 AM Updated: 11 जुलाई 2026, 04:07 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Lock Upp 2 Promo: रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ का आने वाला जजमेंट डे एपिसोड दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है। 11 जुलाई को प्रसारित होने वाले इस खास एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा को सपोर्ट करने शो में नजर आएंगे। मेकर्स की ओर से जारी प्रोमो में गोविंदा की एंट्री ने सभी को चौंका दिया है। सबसे बड़ा सरप्राइज सुनीता के लिए रहा, क्योंकि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं थी। प्रोमो में गोविंदा का मजाकिया अंदाज और दोनों के बीच हुई बातचीत सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई है।

और पढ़ें: तलाक की खबर के बीच लॉकअप में गौरव खन्ना की सरप्राइज एंट्री… पत्नी को देख बोले- बैंड बजा दिया तूने| Gaurav Khanna News

जजमेंट डे पर गोविंदा की होगी सरप्राइज एंट्री| Lock Upp 2 Promo

मेकर्स ने ‘लॉक अप 2′ के जजमेंट डे का प्रोमो जारी किया है, जिसमें गोविंदा की शानदार एंट्री दिखाई गई है। उन्हें अचानक सामने देखकर सुनीता आहूजा हैरान रह जाती हैं। मंच पर पहुंचते ही गोविंदा फराह खान और रितेश देशमुख से कहते हैं, “ये लॉक अप वो है, जो दिखाई दे रहा है, जो नजर आ रहा है। जो नहीं दिखता लॉक-अप, मैं वहां से आ रहा हूं।” उनके इस अंदाज पर मंच पर मौजूद सभी लोग मुस्कुराने लगते हैं।

‘मैं गोली लेकर आया हूं’, गोविंदा के जवाब ने चौंकाया

प्रोमो में आगे फराह खान गोविंदा से पूछती हैं कि उन्होंने ऐसी कौन-सी सुपारी दी थी कि सुनीता उन्हें गोली मारने की बात करने लगीं। इस पर गोविंदा तुरंत जवाब देते हैं, “मैं लेकर आया हूं गोली। सीने पर मारना चाह रही थी।” यह सुनकर फराह भी हैरान रह जाती हैं और पूछती हैं, “गोली?” इसके बाद गोविंदा गोली या बंदूक दिखाते नजर आते हैं। हालांकि, दोनों के बीच आगे क्या बातचीत हुई और क्या उन्होंने अपने पुराने मतभेदों को सुलझाया, इसका खुलासा एपिसोड प्रसारित होने के बाद ही होगा।

शो में रिश्ते और निजी जिंदगी पर खुलकर बोली थीं सुनीता

सुनीता आहूजा ने ‘लॉक अप 2’ में अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने गोविंदा के साथ अपने वैवाहिक रिश्ते में आई परेशानियों, उनसे दूरियों और कथित एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर जैसे मुद्दों पर भी खुलकर बात की। इसके अलावा, जब शो में शिल्पा शिंदे ने गोविंदा को लेकर टिप्पणी की, तब सुनीता ने उनका बचाव भी किया। ऐसे में गोविंदा का शो में पहुंचकर उनका साथ देना इस एपिसोड को और खास बना देता है।

गोविंदा के गोली लगने वाले हादसे पर पहले भी कर चुकी हैं मजाक

गोविंदा के शो में गोली का जिक्र करने के पीछे साल 2024 का वह चर्चित हादसा भी है, जब अभिनेता को गलती से अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लग गई थी। यह घटना उनके जुहू स्थित घर पर हुई थी, जब वह रिवॉल्वर साफ करने के बाद उसे अलमारी में रख रहे थे। अचानक गोली चलने से उनके घुटने में चोट लगी। इसके बाद उन्हें अंधेरी वेस्ट के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई। इलाज के बाद 4 अक्टूबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।

‘लाफ्टर शेफ्स’ में भी गोविंदा को किया था रोस्ट

इस हादसे के बाद सुनीता आहूजा ने कई मौकों पर हल्के-फुल्के अंदाज में गोविंदा को रोस्ट किया था। रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ में उन्होंने कहा था, “जो हीरो होता है ना, वो अपनी बीवी की रिस्पेक्ट करता है। फिर वो अंखियों से गोली मारता है और जहां थर्ड पार्टी की एंट्री हो जाती है, तो घुटनों पर गोली मारे।” उनका यह बयान उस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

पुराने इंटरव्यू में कहा था- ‘मैं मारती तो सीने पर मारती’

एक पुराने इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने गोविंदा के गोली लगने वाले हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, “मैंने शिल्पा को बोला था कि अगर गोली मारती तो सीने पर मारती, पैर पर नहीं। काम करो तो पूरा करो, नहीं तो मत करो।” उन्होंने यह भी बताया था कि हादसे के समय वह मुंबई में नहीं थीं। उस दिन वह मेडिटेशन कर रही थीं, तभी उनके ड्राइवर का लगातार दो बार फोन आया। बाद में उन्हें गोविंदा के घायल होने की जानकारी मिली। उन्होंने यह भी बताया था कि उस समय वह खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए गई हुई थीं, जबकि उनका बेटा यश बैंकॉक में था।

एपिसोड में मिलेगा रिश्ते के सवालों का जवाब

अब दर्शकों की नजर 11 जुलाई को प्रसारित होने वाले ‘लॉक अप 2’ के जजमेंट डे एपिसोड पर टिकी है। सभी यह जानना चाहते हैं कि गोविंदा और सुनीता के बीच मंच पर क्या बातचीत हुई, क्या दोनों ने अपने रिश्ते से जुड़े पुराने विवादों पर खुलकर बात की और क्या उनके बीच की दूरियां कम हुईं। इन सभी सवालों के जवाब एपिसोड ऑन एयर होने के बाद ही सामने आएंगे।

और पढ़ें: TV की बहुओं को किया डेट, एक रिश्ते में धर्म तो दूसरे में उम्र बनी वजह? ब्रेकअप के सालों बाद Ex पर बोले Kushal Tandon

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds