गर्मियों में पाएं ठंडक और पोषण, इस पत्थर जैसे सुपरफूड से!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 23 अप्रैल 2025, 05:30 AM Updated: 23 अप्रैल 2025, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Gond Katira Benefits: गोंद कतीरा, जिसे ट्रागैकैंथ गम के नाम से भी जाना जाता है, कतीरा नामक पौधे के रस से प्राप्त एक प्राकृतिक गोंद है। इसके अद्भुत स्वास्थ्य लाभों के लिए सदियों से इसका उपयोग पारंपरिक चिकित्सा में किया जाता रहा है। अपने अनोखे गुणों और पोषक तत्वों के भंडार के कारण गोंद कतीरा हमारे शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है। तो चलिए आपको इस लेख में इस बहुमुखी प्राकृतिक पदार्थ गोंद कतीरा के लाभों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

जानें कैसे शरीर के लिए फायदेमंद है गौंद कतीरा

गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है। गर्मियों में इसका सेवन शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाता है और हीट स्ट्रोक से बचाता है। यह पानी को सोखकर जेल जैसा पदार्थ बनाता है, जो शरीर में पानी की कमी को रोकता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज से राहत दिलाता है। यह आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में भी मदद करता है। वही यह त्वचा को नमी प्रदान करता है, जिससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनती है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा की सूजन और जलन को कम करने में मदद करते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना – Boosting immunity

गोंद कतीरा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं और बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।

हड्डियों को मजबूत बनाना – इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल होते हैं, जो हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

वजन प्रबंधन में सहायक – गोंद कतीरा में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे पेट भरा हुआ लगता है और भूख कम लगती है। यह वजन घटाने में मददगार हो सकता है।

ऊर्जा का स्रोत – इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं और थकान और कमजोरी को दूर करते हैं।

महिलाओं के लिए फायदेमंद

गोंद कतीरा महिलाओं के लिए फायदेमंद के लिए काफी फायदेमंद है यह महिलाओं में मासिक धर्म की अनियमितता और दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। यह गर्भावस्था के बाद की कमजोरी को दूर करने और स्तनपान कराने वाली महिलाओं में दूध उत्पादन बढ़ाने में भी उपयोगी माना जाता है। वही गोंद कतीरा लिवर के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है यह लिवर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे लिवर की कार्यप्रणाली में सुधार होता है।

गोंद कतीरा का उपयोग कैसे करें – How to use Gond Katira

इसे रात भर पानी में भिगो दें। सुबह यह फूलकर जेली जैसा हो जाएगा। इसे शर्बत, लस्सी, मिल्कशेक या अन्य ठंडे पेय पदार्थों में मिलाकर सेवन किया जा सकता है। इसे खीर या अन्य मिठाइयों में भी मिलाया जा सकता है। वही कुछ लोग इसे फेस मास्क के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds