Gaurav Khanna Divorce: सीरियल ‘अनुपमा’ फेम गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) जितने कमाल के एक्टर हैं, उनकी पर्सनल लाइफ की एक्टिंग स्किल्स भी उतनी ही लाजवाब निकलीं। हैरानी की बात यह है कि जब गौरव ‘बिग बॉस’ में थे, तब भी दोनों पार्टनर्स अलग रह रहे थे, लेकिन उन्होंने इसकी भनक किसी को नहीं लगने दी। अब फैंस के मन में कई सवाल उठ रहे हैं, जैसे – यह परफेक्ट दिखने वाला कपल आखिर क्यों जुदा हो गया? साथ चलते-चलते दोनों ने अपने रास्ते क्यों अलग कर लिए?
और पढ़ें: क्राइम पेट्रोल स्टाइल में कत्ल से लेकर स्क्रैच विवाद तक, दहल उठा शहर! Top 5 Ghaziabad News
आकांक्षा ने किया खुलासा
बता दें कि ‘लॉक अप सीजन 2’ (Lock Upp 2) का पहला धमाकेदार एपिसोड आ चुका है, जिसे इस बार रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं। इस जेल ड्रामा का हिस्सा बनने वाले सितारों में गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की पत्नी आकांक्षा चमोला भी शामिल हैं। लेकिन शो के पहले ही एपिसोड में आकांक्षा (Akansha Chamola) ने जो चौंकाने वाला खुलासा किया, उसने न सिर्फ शो के होस्ट बल्कि पूरी टीवी इंडस्ट्री और फैंस को दंग कर दिया है।
शो में आकांक्षा ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया, कि ‘मेरा और गौरव का तलाक हो रहा है। हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं, लेकिन आज से पहले इस बात की भनक हमने किसी को नहीं लगने दी थी और न ही इसके बारे में बाहर लोगों को कुछ पता था।’ आकांक्षा ने यह भी साफ किया कि यह फैसला उन दोनों ने आपसी सहमति से लिया है।
क्यों टूट गया रिश्ता ?
अब सवाल यह उठता है कि आखिर इतने सालों का खूबसूरत रिश्ता अचानक क्यों टूट गया? क्यों हो रहा है दोनों का तलाक? तो आपको बता दें कि आकांक्षा (Akansha Chamola) का कहना है कि वे दोनों एक-दूसरे को बहुत पसंद करते हैं, लेकिन भविष्य को लेकर दोनों के विचार बिल्कुल अलग हैं। अब उनके रास्ते मेल नहीं खा रहे हैं और वे लाइफ पार्टनर्स के तौर पर कंपैटिबल नहीं रहे।
याद दिला दें, ‘बिग बॉस 19’ में गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने खुलासा किया था कि वह पिता बनना चाहते थे और इसके लिए तैयार थे, वहीं आकांक्षा मां बनने यानी पैरेंटहुड की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार नहीं थी। गौरव खन्ना के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच लंबी बहस छिड़ गई थी। कई लोगों ने गौरव के इस फैसले का सम्मान किया, तो वहीं कई फैंस इस बात से हैरान थे कि इतना प्यारा दिखने वाला कपल अंदर ही अंदर इतने बड़े मतभेदों से गुजर रहा है।
तलाक की खबर पर लगी मुहर
वहीं आकांक्षा ने यह भी बताया कि उनकी शादी सिर्फ 24 साल की उम्र में हो गई थी। लगभग एक दशक रिश्ते में बिताने के बाद, अब वह अपनी जिंदगी को बिना किसी बंधन के, अपनी मर्जी और आजादी (Independence) से जीना चाहती हैं। हालांकि, आकांक्षा ने यह भी साफ कर दिया है कि उनके बीच कोई दुश्मनी या लड़ाई-झगड़ा नहीं है। वे आज भी एक-दूसरे से बात करते हैं और एक-दूसरे की कामयाबी का सम्मान करते हैं, लेकिन अब वे पति-पत्नी की तरह साथ नहीं रह सकते।
अब जब आकांक्षा ने ‘लॉक अप सीजन 2’ के मंच पर आकर आधिकारिक तौर पर इस तलाक की खबर पर मुहर लगा दी है, तो यह साफ हो गया है कि दोनों ने आपसी सम्मान के साथ अपने रास्ते अलग करने का फैसला कर लिया है। भले ही टीवी स्क्रीन के ‘अनुज कपाड़िया’ यानी गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) को अपनी असल जिंदगी में वो परफेक्ट हमसफर हमेशा के लिए न मिल पाया हो,
लेकिन फैंस यही दुआ कर रहे हैं कि दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ें और खुश रहें। गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के इस हैरान कर देने वाले फैसले पर आपकी क्या राय है? क्या आपको भी लगता है कि पैरेंटहुड जैसे बड़े फैसलों पर शादी से पहले ही खुलकर बात हो जानी चाहिए?





























