Shootout in Train की पूरी कहानी: जयपुर एक्सप्रेस में फायरिंग पर देश के नामी गिरामी पत्रकारों ने क्या कहा?

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

महाराष्ट्र के पालघर स्टेशन पर एक घटना हुई और इस घटना के दौरान चार लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, सोमवार को जयपुर से मुंबई जा रही जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में एक रेलवे गार्ड ने ट्रेन में 3 मुसलमानों सहित 4 लोगों की हत्या कर दी और इस समय ये मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है तो वहीं इस पोस्ट के जरिए हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि इस मामले पर देश के नामी गिरामी पत्रकारों ने इस मामले पर क्या कहा.

Also Read- भारत के लिए मैच खेल रहा था ये फ़ुटबॉलर, मणिपुर में उग्रवादियों ने जला दिया घर.

जानिए क्या है जयपुर एक्सप्रेस कांड 

जानकारी के अनुसार, इस घटना को एक आरपीएफ कॉन्स्टेबल ने अंजाम दिया है. आरपीएफ कॉन्स्टेबल चेतन कुमार चौधरी जो हिन्दू है उसने चलती ट्रेन में सबसे पहले अपने सीनियर अफसर एएसआई टीका राम मीना जो दलित हैं उन्हें गोली मारी, साथ ही 3 अन्य मुस्लिम यात्रियों को मौत के घाट उतार दिया. जहाँ ये मामला मीडिया चैनल की खबर बना तो वहीं इस मामले पर देश के नामी गिरामी पत्रकारों ने कुछ भी नहीं कहा क्योंकि इस मामले में हिन्दू आरोपी था और इस वजह से देश के नामी गिरामी पत्रकारों के लिए इस मामले पर बोलने का अंजाम बुरा हो सकता है.

देश के नामी गिरामी पत्रकारों ने नहीं दी कोई राय 

देश के नामी गिरामी पत्रकारों में सबसे पहला नाम सुधीर चौधरी का है जहाँ सुधीर चौधरी देश के चल रहे मामलों पर अपने शो ब्लैक एंड वाइट में विस्तार से बताते हैं तो वहीं इस मामले पर उन्होंने न ही कोई खबर दिखाई न ही twiter के माध्यम से इस मामले पर कोई ट्वीट किया.

इसी के साथ इस मामले पर भारत 24 की वाइस प्रेसिडेंट और एंकर रूबिक लियाकत ने इस खबर पर कोई चर्चा नहीं की और न ही मामले पर कोई ट्वीट किया. वहीं आज तक की स्टार एंकर अंजना ओम कश्यप और स्वेता सिंह ने भी इस मामले पर कोई राय न दी साथ न ही कोई ट्वीट किया.

ज्ञानवापी मामले पर हो रही है चर्चा 

सुधीर चौधरी इस समय ज्ञानवापी साथ बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का इंटरव्यू कर रहे हैं. वहीं भारत 24 की वाइस प्रेसिडेंट रूबिक लियाकत और आज तक की स्टार एंकर अंजना ओम कश्यप भी ज्ञानवापी मामले पर ही चर्चा कर रही है. जयपुर एक्सप्रेस में फायरिंग का मामला मीडिया चैनल पर चर्चा का विषय रहा और इस मामले पर विडियो भी समाने आया है लेकिन देश के नामी गिरामी पत्रकार ने इस जयपुर एक्सप्रेस में हिन्दू व्यक्ति द्वारा मारे गए मुस्लिम युवक और दलित ASI मामले पर कोई भी खबर नहीं दी.

Also Read- 2019 से 2021 तक देश में 13 लाख महिलाएँ हुई गायब, टॉप पर हैं बीजेपी शासित प्रदेश. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds