दिल्ली में आज भी नहीं चुना जा सका मेयर और डिप्टी मेयर, तीसरी मीटिंग में भी हुआ हंगामा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 06 फ़रवरी 2023, 05:30 AM Updated: 06 फ़रवरी 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

फिर नहीं हुआ दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव

दिल्ली (Delhi) में मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव एक बार फिर से नहीं हो सका और अब दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव की मीटिंग दोबारा कब होगी ये भी तय नहीं है. दरअसल,6 फरवरी को दिल्ली MCD के मेयर-डिप्टी मेयर (MCD Mayor-Deputy Mayor) का इलेक्शन (Election) को लेकर फिर बैठक हुई, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। यह तीसरा बार है जब  चुनाव की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई और हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी में हाल में हुए उच्च स्तरीय निकाय चुनाव( civic polls) के बाद पहले 6 जनवरी और फिर 24 जनवरी को बैठक हुई थी। लेकिन इन पदों का चुनाव नहीं हो सका था। 

Also Read- लड़की से 8 साल से करता था प्यार , परिवारवालों ने फायदा उठा कर दी हत्या!.

पिछली 2 बैठक में भी हुआ था हंगामा 

इसके बाद 6 जनवरी को MCD में सदन की कार्यवाही शुरू हुई और  स्पीकर ने मनोनीत सदस्यों को शपथ दिलाने की प्रकिया शुरू करी. जिसके बाद आम आदमी पार्टी (aam adami party) ने विरोध जताया। लेकिन एल्डरमैन यानी मनोनीत पार्षदों ने शपथ लेना जारी रखा। इस दौरान आप पार्षदों ने शेम-शेम के नारे लगाए गए इस बीच AAP ने आरोप लगाया है कि सदन में अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है। हालांकि MCD ने इसे खारिज कर दिया।  इसी के साथ AAP पार्षद मुकेश गोयल ने आरोप लगाया कि सदन की कार्यवाही एजेंडे के हिसाब से नहीं हो रही है। पिछली बार भी मुकेश गोयल ने ही आपत्ति दर्ज कराई थी। जब मनोनीत पार्षदों की शपथ के दौरान आप पार्षदों ने शेम शेम के नारे लगाए, तो भाजपा ने जयश्रीराम (Jai shree Ram) का नारे लगाए. तो वहीं सदन में सदन पार्षदों की शपथ के दौरान आप-बीजेपी नेताओं के गतिरोध के बीच अचानक से वार्ड नंबर 202 से बीजेपी पार्षद राम किशोर शर्मा ने शपथ के बाद बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham ) का जयकारा लगा दिया और भारी विरोध के बीच बैठक स्थगित कर दी गई थी

सुप्रीम कोर्ट गया था मामला

जानकरी के अनुसार, 24 जनवरी को दूसरी बार बैठक बुलाई गई थी, लेकिन हंगामे के चलते दिल्ली नगर निगम का सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करना पड़ा था। इस बीच नए मेयर चुने जाने तक एमसीडी पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा को कार्य सौंपा गया था।  वहीं यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। AAP मेयर की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी, लेकिन कोर्ट ने इस पर सुनवाई से इनकार कर दिया था। इसके बाद शैली ने याचिका वापस ले ली थी।

जानिए कौन कौन है उम्मीदवार 

आपको बता दें, मेयर चुनाव में AAP की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय हैं। जबकि बीजेपी ने रेखा गुप्ता उम्मीदवार बनाया है। डिप्टी मेयर के लिए बीजेपी से कमल बागड़ी और AAP से आले मोहम्मद इकबाल उम्मीदवार हैं। स्टैंडिंग कमेटी के 6 सीटों पर 7 उम्मीदवार हैं। इनमें भाजपा से कमलजीत शेहरावत, गजेन्द्र दराल और पंकज लूथरा से हैं। AAP से आमिल मलिक, रमिंदर कौर, मोहिनी जीनवाल और सारिका चौधरी को उतारा गया है लेकिन हंगामे की वजह से आभी तक दिल्ली को मेयर और डिप्टी मेयर नहीं मिला. 

Also Read- FPO वापस लेने के बाद अब योगी सरकार ने दिया अडानी ग्रुप को बड़ा झटका, 5,400 करोड़ का टेंडर किया कैंसल.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds