छठ-दिवाली पर घर जाने की टेंशन खत्म: छपरा से आनंद विहार के बीच शुरू हुई पूजा स्पेशल ट्रेन| Chapra Anand Vihar special

Nandani | Nedrick News Bihar Published: 07 अक्टूबर 2026, 04:05 AM Updated: 07 अक्टूबर 2026, 04:05 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Chapra Anand Vihar special: आगामी दशहरा, दिवाली और लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। खासकर दिल्ली और उत्तर प्रदेश से बिहार लौटने वाले यात्रियों के लिए ट्रेनों में कंफर्म टिकट पाना मुश्किल हो रहा था। इसी परेशानी को दूर करते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने मुसाफिरों को बड़ा तोहफा दिया है। रेलवे प्रशासन ने छपरा जंक्शन से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के बीच साप्ताहिक ‘पूजा स्पेशल ट्रेन’ चलाने का ऐलान किया है, जिसकी शुरुआत आज यानी मंगलवार, 6 अक्टूबर से हो चुकी है।

यह स्पेशल ट्रेन गोपालगंज के प्रमुख थावे जंक्शन से होकर गुजरेगी, जिससे छपरा, सीवान, गोपालगंज और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लाखों यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में भारी सहूलियत मिलने वाली है।

और पढ़ें: जेवर एयरपोर्ट पर स्विस राष्ट्रपति का दौरा: नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे पर मालवाहकों की नो-एंट्री| Swiss President Noida visit

कब से कब तक चलेगी यह ट्रेन? Chapra Anand Vihar special

रेलवे के अनुसार, यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन के दोनों दिशाओं से 8-8 फेरे तय किए गए हैं:

  • गाड़ी संख्या 05085 (छपरा से आनंद विहार): यह ट्रेन आज 6 अक्टूबर से शुरू होकर 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को छपरा से रवाना होगी।
  • गाड़ी संख्या 05086 (आनंद विहार से छपरा): वापसी में यह ट्रेन 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक हर बुधवार को आनंद विहार टर्मिनल से चलेगी।

टाइम-टेबल और रूट

  • छपरा से आनंद विहार: ट्रेन नंबर 05085 छपरा जंक्शन से दोपहर 1:05 बजे खुलेगी। इसके बाद मशरख और दिघवा दुबौली होते हुए दोपहर 3:55 बजे थावे पहुंचेगी। यहां ठहराव के बाद ट्रेन आगे बढ़ेगी और अगले दिन सुबह 9:40 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
  • आनंद विहार से छपरा: ट्रेन नंबर 05086 आनंद विहार से सुबह 10:50 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन तड़के 4:30 बजे यह थावे जंक्शन पहुंचेगी और फिर दिघवा दुबौली-मशरख होते हुए सुबह 7:00 बजे छपरा जंक्शन पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

सफर के दौरान यह ट्रेन दोनों दिशाओं में मशरख, दिघवा दुबौली, थावे जंक्शन, पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद स्टेशनों पर रुकेगी।

22 कोच की ट्रेन, हर वर्ग के लिए सीटें

यात्रियों की हर जरूरत को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए गए हैं। इसमें जनरल (अनारक्षित), स्लीपर, 3-टियर एसी इकोनॉमी, 3-टियर एसी, 2-टियर एसी के साथ-साथ फर्स्ट एसी सह 2-टियर एसी कोच शामिल हैं। त्योहारी सीजन में दिल्ली-एनसीआर से अपने गांव-घर लौटने और त्योहार मनाकर वापस जाने वालों के लिए यह ट्रेन किसी वरदान से कम साबित नहीं होगी।

और पढ़ें: 15 आश्रमों पर माफिया का कब्जा…प्रमानंद महाराज की जान को है खतरा! दो गुटों में बंटा आश्रम| Premanand Maharaj ashram controversy

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds