Delhi: नशे में धूत कांस्टेबल ने जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय को कूचला, हुई दर्दनाक मौत

Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[nedrick_meta]

देश की राजधानी दिल्ली से एक जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय को कार से कुचलने की दर्दनाक खबर सामने आई है। घटना रोहिणी के बुद्ध विहार इलाके की है, जहां कथित रूप से एक नशे में घूत कांस्टेबल की कार ने बाइक सवार जोमैटो ब्वॉय को कूचल दिया, जिसके चलते डिलीवरी ब्वॉय की मौत हो गई। मामला 8 जनवरी शनिवार रात 8 बजे का बताया जा रहा है। इसको लेकर कांस्टेबल की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। जिस जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय की इस दौरान मौत हुई, वो अपने घर में अकेला कमाने वाला था। वहीं उसने अपने पिता को भी कुछ महीने पहले ही कोरोना के चलते खोया था। 

मिली जानकारी के मुताबिक बुध विहार के बाबा साहब अंबेडकर हॉस्पिटल के सामने दर्दनाक घटना घटी। बुध विहार में एक मारुति ब्रेजा कार ने डीटीसी बस और बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में  बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक शख्स की पहचान सलिल त्रिपाठी के तौर पर हुई, जो जोमैटो में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था।

कार दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की थी। बताया जा रहा है कि गाड़ी कॉन्स्टेबल महेंद्र चला रहा था, जो रोहिणी नॉर्थ थाने में तैनात थे। महेंद्र पर आरोप ऐसे लगे है कि जब इस हादसे को अंजाम दिया वो बेहद नशे में था। घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों ने आरोपी कॉन्स्टेबल महेंद्र की हादसे के वक्त की वीडियो भी बनाई थी, जिसमें वो नशे में घूत नजर आ रहे है। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने कांस्टेबल को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मुताबिक डिलीवरी ब्वॉय सलिल त्रिपाठी अपने घर में अकेला कमाने वाला था और 6  महीने पहले ही कोरोना के चलते उसके पिता की मौत हुई थी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds