Trade Fair 2023: दिल्ली में हुआ ट्रेड फेयर का आगाज, जानिए टिकट की कीमत समेत सभी जानकारी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 14 नवम्बर 2023, 05:30 AM Updated: 14 नवम्बर 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

दिल्ली में 42वें इंडियन इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का आगाज हो गया है और ट्रेड फेयर 14 से 27 नवंबर तक चलेगा. इस बार के ट्रेड फेयर बड़े पैमाने और बड़े एरिया में किया जा रहा है और आम लोगों के लिए ये ट्रेड फेयर 19 नवंबर को खुलेगा. वहीं इस पोस्ट के जरिए हम आपको इस ट्रेड फेयर से जुडी सभी जानकारी देने जा रहे हैं.

Also Read- हाई कोर्ट से पत्रकार आकर्षण उप्पल को मिली राहत, 6 महीने बाद आए जेल से बाहर. 

 इस बार खास है ट्रेड फेयर

जानकारी के अनुसार, ये ट्रेड फेयर का आयोजन प्रगति मैदान के 1 से 14 नंबर हॉल में हो रहा है. वहीं बिसनेस क्लास लोगों के लिए ये ट्रेड फेयर 14 से 18 नवंबर तक रहेगा और आम लोगों के लिए फेयर 27 नवंबर तक खुला रहेगा. वहीँ इस ट्रेड फेयर में सुबह 10 बजे से शाम 7.30 बजे तक खुला रहेगा. वहीं इस ट्रेड फेयर में भारत के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश और 13 देश हिस्सा ले रहे हैं साथ ही अफगानिस्तान, बांग्लादेश, ईरान, वियतनाम, नेपाल, थाईलैंड, यूएई, इंडोनेशिया, किर्गिस्तान, ओमान, इजिप्ट सहित दो अन्य देश भी हैं.

इस ट्रेड फेयर के टिकट डीएमआरसी के 55 मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध होंगे. प्रगति मैदान में टिकटों की बिक्री नहीं होगी. सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक शहीद स्थल (न्यू बस अड्डा), दिलशाद गार्डन, शाहदरा, इंद्रलोक, नेताजी सुभाष प्लेस, रोहिणी वेस्ट, रिठाला, नोएडा सिटी सेंटर, मंडी हाउस, कश्मीरी गेट और बाराखंभा स्टेशन समेत 55 स्टेशनों पर टिकट मिलेंगे. इसके साथ ही ऑनलाइन भी टिकट खरीदे जा सकते हैं.

टिकट की कीमत और एंट्री गेट 

वहीँ आम लोगों की एंट्री गेट नंबर 1, 4, 6 और 10 से होगी. प्रदर्शकों के लिए प्रवेश गेट नंबर 1, 4, 5बी और 10 से होगा. मीडियाकर्मियों के लिए प्रवेश गेट नंबर 5-बी से होगा और आईटीपीओ अधिकारियों के लिए प्रवेश गेट नंबर 9 और 1 से होगा. इसी के साथ दिल्ली मेट्रो से आने वाले लोग सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर उतर सकते हैं और गेट नंबर 10 से ट्रेड फेयर में प्रवेश ले सकते हैं या गेट 6 और 4 से प्रवेश के लिए शटल सेवा का उपयोग कर सकते हैं.

ट्रेड फेयर में एंट्री टिकट के दामों समान्य दिनों में 80 जबकि वीकएंड में 150 रुपये होगा. समान्य दिनों में बच्चों का टिकट 40 का और वीकएंड में 80 रुपये का होगा. वहीँ सीनियर सिटीजन कि एंट्री फ्री होगी.

विजिटर्स को मिलेगी पार्किंग की सुविधा 

वहीं टैक्सी-ऑटो आने वाले लोग आईटीपओ के गेट नंबर 3 और 7 के सामने सर्विस लेन पर और बेसमेंट पार्किंग के प्रवेश द्वार से एंट्री कर सकते हैं.  वहीं अपनों कार से आने वाले लोगों को पार्किंग की सुविधा भैरों मार्ग और मथुरा रोड से सीधी अंडरग्राउंड पार्किंग मिलेगी और ये पार्किंग विजिटर्स के लिए है, जो तय कीमत के बाद मिलेगी. इसके अलावा अपने वाहन भारत मंडपम के नीचे बेसमेंट पार्किंग नंबर 2 में पार्क कर सकते हैं.

Also Read-कौन हैं मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल, यहां जानिए उनसे जुड़ी हर एक बात.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds