दिल्ली में पति के साथ बाइक पर जा रही पत्नी की गोली मारकर हत्या, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 अगस्त 2024, 05:30 AM Updated: 01 अगस्त 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

दिल्ली में आज भी अपराध उसी स्तर पर है, जहां 10 साल पहले था। यहां अपराध इस कदर बढ़ चुका है कि कोई भी किसी को भी सरेआम मारकर चला जाता  है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां गोकुलपुरी फ्लाईओवर के नीचे रोडरेज में स्कूटी सवार ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान सिमरनजीत कौर 25 के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि महिला अपने पति के साथ बाइक पर जा रही थी। तभी गोकुलपुरी इलाके में उसे गोली मार दी गई। जब उसे अस्पताल लाया गया तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद दिल्ली फिर से दहल गई है और पुलिस घटना की जांच कर रही है।

और पढ़ें: दलित महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न और बलात्कार के मामलों को क्यों नहीं दी जाती अहमियत? जानिए इसके पीछे की सच्चाई

पुलिस ने दी जानकारी

दिल्ली पुलिस ने बताया कि बुधवार को गोकुलपुरी इलाके में अपने पति के साथ मोटरसाइकिल पर जा रही एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आगे  बताया, ‘दोपहर करीब 3:15 बजे हीरा सिंह (40) अपनी पत्नी सिमरनजीत कौर (30) के साथ बुलेट मोटरसाइकिल पर मौजपुर की ओर जा रहे थे। गोकलपुरी फ्लाईओवर के पास दोपहिया वाहन पर सवार एक व्यक्ति से उनकी कहासुनी हो गई, क्योंकि उनकी गाड़ियां लगभग एक-दूसरे से टकरा गई थीं। इसके बाद एक व्यक्ति ने फ्लाईओवर से नीचे करीब 30-35 फीट की दूरी से एक गोली चलाई, जो उनकी पत्नी सिमरनजीत कौर के सीने के ऊपरी हिस्से में, गर्दन के पास लगी, वह अपनी पत्नी को जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Delhi's Gokulpuri women shot dead front husband
Source: Google

दिल्ली पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

महिला के पति ने क्या कहा?

सराय काले खां स्थित बालाजी अस्पताल के 40 वर्षीय सुपरवाइजर हीरा सिंह ने बताया कि घटना तब शुरू हुई जब एक तेज रफ्तार स्कूटर सवार ने उनका पीछा किया और उनकी बाइक के बहुत करीब से निकल गया। इस पर हीरा सिंह और स्कूटर सवार के बीच बहस हो गई। स्कूटर सवार ने सिमरनजीत पर कुछ भद्दी टिप्पणियां कीं, जिससे मामला बिगड़ गया। गुस्साए स्कूटर सवार ने उनका पीछा किया और बंदूक दिखाकर उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। बहस जारी रही, इसी दौरान फ्लाईओवर पर मौजूद एक शख्स ने गोली चलाई जो सिमरनजीत कौर को लगी। महिला को ऑटो रिक्शा से जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

और पढ़ें: लापता बेटी को खोजने के लिए गरीब मां से पुलिस ने वसूले रुपये, खेत गिरवी रख कारवाई प्लेन की टिकट 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds