बालों की समस्या दूर कर देगा करी पत्ता, ऐसे करें इस्तेमाल

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

आज कल के समय हर कोई बालों की समस्या से परेशान है. बालों को कम होना झड़ना ये समस्या आज के समय में हर दूसरे व्यक्ति में देखने को मिलती है. जहाँ लोग बालों की इस समस्या से निजात पाने के लिए कई सारी दवाई लेते हैं तो कई सारे लोग नेचुरल चीजों का भी इस्तेमाल करते हैं. अगर आपको बालों की ग्रोथ को बेहतर करना है तो आपको इसके लिए बालाओं को पर्याप्‍त पोषण देना होगा और इस पर्याप्‍त पोषण के लिए सबसे कागार उपाय है   करी पत्‍ता. इस करी पत्ते को जहाँ हम खाने में इस्तेमाल करते हैं तो वहीं ये करी पत्‍ता बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं. 

Also Read-प्रोटीन के चक्कर में कुत्ते का खाना खाने लगा 21 साल का शख्स, इससे हो सकते हैं ये नुकसान

करी पत्‍ते है बालों के लिए फायदेमंद 

एक शोध के अनुसार, इस करी पत्‍ते में विटामिन सी, एंटीऑक्‍सीडेंट, विटामिन बी, प्रोटीन आदि पर्याप्‍त मात्रा में पायी जाती है और ये बालों के लिए सबसे बेहतर है. वहीं कारी पत्ता को इस्तेमाल अगर बालों में किया जाता है तो बालों के सेल्‍युलर रीजेनरेशन में मदद कर स्‍कैल्‍प के ब्‍लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है जिससे बालों को हेल्‍दी रखने में मदद मिलती है. 

ऐसे करें बालों पर करी पत्ते का इस्तेमाल

  1. बालों को मजबूत बनाने के लिए आप एक पैन में 3 से 4 चम्‍मच नारियल का तेल डालें और इसमें एक मुट्ठी करी पत्‍ता डालें. इसे तब तक गर्म करें जब तक कि पत्‍ते काले ना हो जाएं. इसके बाद इस तेल को ठंडा होने के बाद इसे मसल लें और बालों की जड़ों में लगाएं और करीब 1 से 2 घंटे बाद  बाद बाल शैंपू से धो लें. ऐसा हफ्ते में 2, 3 बार करने से आपकी हेयर की ग्रोथ अच्छी हो जाएगी. 
  2. दूसरा उपाय है करी पत्‍ते को एक से दो चम्‍मच दही के साथ मिलाएं और पेस्‍ट बना लें और इस पेस्‍ट को बालों में लगाएं और स्‍कैल्‍प पर भी लगाएं. आधे घंटे बाद बालों को अच्‍छी तरह से धो लें. सप्‍ताह में दो दिन इसे आप लगाएं तो बाल सॉफ्ट और हेल्‍दी बनेंगे.

Also Read- कोरोना के बाद अब H3N2 वायरस का कहर, देश में अबतक कुल 6 लोगों ने गंवाई जान…. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds