सावधान: कहीं वैक्सीन ऐप CoWIN के नाम पर ठग ना जाएं आप, जानिए सरकार ने लोगों को क्यों किया अलर्ट?

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 07 जनवरी 2021, 12:00 AM 🔄 Updated: 07 जनवरी 2021, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

2021 के आते ही देश में कोरोना वैक्सीन की खुशखबरी भी आई। भारत में एक साथ दो-दो वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दे दी गई, जिसमें भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड शामिल है। 13 जनवरी से देशभर में वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी। सबसे पहले हेल्थवर्कर्स और 50 से ज्यादा उम्र के लोगों को ये वैक्सीन लगाई जाएगी।

वैक्सीनेशन के लिए सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 2 जनवरी को देशभर में ड्राई रन भी चलाया गया था। इसके अलावा वैक्सीन के लिए सरकार बहुत जल्द ही एक ऐप भी लॉन्च करने जा रही है, जिसका नाम है Co-win। ऐप के जरिए वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। लेकिन इस ऐप के नाम पर फ्रॉड भी शुरू हो गया है, जिसके चलते सरकार ने लोगों को इसको लेकर सतर्क रहने की हिदायत है। ये पूरा माजरा क्या है, आइए आपको बताते है…

लॉन्च नहीं हुई ऐप, लेकिन फिर भी…

दरअसल, सरकार ने अब तक इस ऐप को लॉन्च नहीं किया है। लेकिन फिर भी गूगल प्ले स्टोर पर CoWIN नाम की ऐप्स की भरमार है। ये सभी ऐप पूरी तरह से फर्जी है, जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कुछ असामाजिक तत्व CoWIN के नाम से ऐप बनाकर ऐप स्टोर पर डाल रहे है, जिसे लोग भ्रमित हो जाए। इस तरह की कोई भी ऐप डाउनलोड ना करें।

ना तो ऐसी ऐप को करें डाउनलोड और ना ही…

मंत्रालय ने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि इस तरह की ऐप को ना डाउनलोड करें और ना ही इसमें अपनी कोई पर्सनल जानकारी शेयर करें। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आगे ये भी बताया कि जब भी ऐप को ऑफिशियली लॉन्च किया जाएगा, तो इसकी जानकारी लोगों को दे दी जाएगी। तब तक किसी भी फेक ऐप को डाउनलोड करने से बचें।

वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के नाम पर भी चल रहा ठगी का खेल

दरअसल, आप अगर किसी फेक ऐप को डाउनलोड करके उसमें अपनी निजी जानकारियां शेयर कर देते हैं, तो इससे आपका बैंक अकाउंट खाली होने का खतरा भी हो सकता है। इससे पहले वैक्सीन के नाम पर भी फ्रॉड की खबरें सामने आई थीं। दरअसल, वैक्सीन आने के बाद से ही जालसाजों ने लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए ये हथकंडा अपनाना शुरू कर दिया।

इस दौरान ठग लोगों से वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के नाम पर उनकी निजी जानकारियां मांगकर उनके बैंक अकाउंट से पैसे निकालने की कोशिश करते है। इससे बचने के लिए किसी के भी बहकावे में ना आए और गलती से भी अपनी बैंक डिटेल और OTP शेयर ना करें।

CoWIN ऐप को जल्द ही सरकार लॉन्च करेगी, जिसके बाद इसे गूगल प्ले से डाउनलोड किया जा सकेगा। ये ऐप 12 भाषाओं में उपलब्ध होगी। ऐप के जरिए वैक्सीन की ट्रैकिंग और रजिस्ट्रेशन होगी। CoWin ऐप को 5 हिस्सों में बांटा गया है, जिसमें एडमिनिस्ट्रेटर, रजिस्ट्रेशन, वैक्सीनेशन, बेनिफिशियरी, एक्नॉलेजमेंट और रिपोर्ट शामिल है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds