'आपकी बात नहीं सुने अधिकारी…तो बांस उठाएं और…' गिरिराज सिंह ने दिया विवादित बयान, मचा हंगामा

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 07 मार्च 2021, 12:00 AM 🔄 Updated: 07 मार्च 2021, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

केंद्रीय मंत्री
गिरिराज सिंह एक बार फिर से अपने बयान को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं। गिरिराज ने
अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में हाल ही में ऐसा बयान दिया, जिसको लेकर विवाद
खड़ा हो गया। दरअसल, भरे मंच पर शनिवार को गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर कोई भी
अधिकारी आपकी बात नहीं सुनते, तो बांस उठाएं और मारिए। गिरिराज के इस बयान को लेकर
RJD उन पर हमलावर हो गई है। RJD ने सरकार पर हमला बोलते
हुए कहा कि ये सरकार चल रही है, या फिर महाजगंलराज
?

भरे मंच पर ये बोले गिरिराज सिंह

दरअसल, बेगूसराय में एक सभा में शामिल होने के लिए केंद्रीय
मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे थे। इस दौरान एक शख्स ने उनको सीओ से गलती करने और
उनकी बात नहीं सुनने की फिरयाद कर दी। जिस पर गिरिराज सिंह मंच से ही बोले कि अगर
कोई अधिकारी आपकी बात नहीं सुन रहा, तो दोनों हाथों से बांस उठाएं और उनकी पिटाई
कर दें। केंद्रीय मंत्री आगे बोले कि छोटी छोटी बातों को लेकर मुझे बोलने की जरूरत
नहीं। सांसद, विधायक, डीएम, गांव के मुखिया, एसडीएम, बीडीओ इन सबका काम जनता की
सेवा करता है।

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि ये आपका हक है। अगर आपके अधिकार
का कोई हनन करता है, तो गिरिराज सिंह आपके साथ हमेशा खड़ा रहेगा। आप
MLA, मुखिया
या एसपी के बल पर नहीं हैं। वो अगर आपकी बात नहीं सुनते तो बांस से मारें। अधिकारी
नहीं सुन रहे…ये मैं नहीं सुनना चाहता। हम ना नाजायज करेंगे और ना ही नाजायज
बर्दाश्त करेंगे। हम किसी भी अधिकारी को ना तो नाजायज काम करने को कहते हैं और ना
हम किसी अधिकारी के नाजायज नंगा नृत्य को बर्दाश्त कर सकते हैं।

गिरिराज के बयान पर RJD का हमला

उनके इस बयान को लेकर RJD ने हमला बोला। RJD
की तरफ से इस बयान को लेकर ट्वीट करते हुए कहा- एक तरफ नीतीश कुमार जी युवाओं से कहते हैं कि सरकार या अधिकारी का विरोध
करोगे, धरने पर बैठोगे या सोशल मीडिया पर लिखोगे तो जेल भेज देंगे, नौकरी नहीं
देंगे। दूसरी तरफ सनकी गिरिराज सिंह कहते हैं अधिकारियों को बांस उठाकर मारो। ये
सरकार चल रही है या महाजंगलराज चल रहा है
?

गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं जब केंद्रीय मंत्री गिरिराज
सिंह ने विवादित बयान दिया हो। वो अक्सर ही अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चाओं में
बने रहते हैं। हाल ही में राहुल गांधी के मछुआरों के लिए अलग मंत्रालय वाले बयान
को लेकर गिरिराज सिंह ने हमला बोला था। उन्होनें राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए
कहा था कि वो इटली से बाहर नहीं निकल पाते। उनका दिमाग सिर्फ इटली में ही रहता है।
वो किसानों को भ्रम में डाल रहे हैं। राहुल को गेहूं और जौ में फर्क नहीं पता। वो
बाधी और बाधा में फर्क नहीं जानते। उनकी वजह से दुनिया में हमारे देश की बदनामी हो
रही है।    

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds