जनता के प्राण जाएं पर पीएम की टैक्स वसूली न जाए…वैक्सीन की कीमतों को लेकर राहुल गांधी ने बोला हमला

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 08 मई 2021, 05:30 AM Updated: 08 मई 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

देश में कोरोना की दूसरी लहर ने तबाही मचा कर रखी है। कोरोना के इस खतरनाक कहर के आगे सरकार की सभी नीतियां फेल होती दिख रही है। अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर समेत तमाम जरुरत वाली चीजों की किल्लत लोगों की जान ले रही है। विपक्षी पार्टियां तमाम मुद्दों पर केंद्र सरकार को निशाने पर ले रही है। 

देश में वैक्सीनेशन का काम भी जोर शोर से चल रहा है। अब वैक्सीन की कीमतों को लेकर देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए सरकार को निशाने पर लिया है।

‘क्या आपदा में लूट यूंही जारी रहेगी?’

केरल के वायनाड़ से सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘जनता के प्राण जाएं पर PM की टैक्स वसूली न जाए!’ #GST…वहीं, कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘लूट, लूट और लूट – यही कर रही मोदी सरकार ! क्या “आपदा में लूट” यूंही जारी रहेगी ? अब कोरोना के टीके पर भी 5% GST! कुछ तो रहम करो मोदी जी, भगवान आपको माफ नहीं करेगा!’

वहीं, बीते दिन शुक्रवार को राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए केंद्र सरकार को निशाने पर लिया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि देशवासियों को बचाने के लिए जरुरी है…

बड़े स्तर पर वैक्सीन

सहीं आकड़े व नए कोरोना स्ट्रेन का विश्लेषण

कमजोर वर्गों को आर्थिक सहायता

दुर्भाग्य से केंद्र सरकार साबित करती जा रही है ये उनसे ना हो पाएगा!

देश में पहली बार 24 घंटे में 4000 से ज्यादा मौतें

बता दें, देश में एकाएक बढ़े कोरोना के मामलों ने सरकार और देशवासियों के आगे मुश्किलें खड़ी कर दी है। देश में पिछले 24 घंटे में 4 लाख से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आए हैं और संक्रमण के कारण 4187 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में एक्टिव मामलों की संख्या 37 लाख 23 हजार 446 पहुंच गए है। 

अभी तक 1 करोड़ 79 लाख 30 हजार 960 लोगों का सफल इलाज किया जा चुका है जबकि 2 लाख 38 हजार 270 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अब तक 16 करोड़ 73 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उनमें से 3 करोड़ 42 लाख लोगों को दोनों डोज लग गई है। सरकार वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने पर काम कर रही है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds