यूपी चुनाव: 35 दलों को एक साथ लाए चंद्रशेखर, साथ ही किया ये बड़ा ऐलान भी!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 24 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 24 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ ताल ठोकने का ऐलान करने वाले चंद्रशेखर आजाद अब सिर्फ चुनाव जीतने ही नहीं बल्कि यूपी में सरकार बनाने का भी दावा कर रहे हैं। चंद्रशेखर आजाद ने कहा है कि वो अल्पसंख्यक और अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की बदौलत सिर्फ चुनाव ही नहीं जीतेंगे बल्कि यूपी में सरकार भी बनाएंगे।

रविवार को चंद्रशेखर आजाद ने सामाजिक परिवर्तन मोर्चा गठित करने का ऐलान किया है आजाद ने पत्रकारों से कहा कि नए मोर्चे में आजाद समाज पार्टी के साथ ही 35 छोटे घटक दल भी शामिल होंगे, जो यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इसी के साथ आजाद ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने मोर्चे का कोई प्रत्याशी नहीं उतारेंगे। क्योंकि वो ऐसा इसलिए चाहते थे क्योंकि अखिलेश चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे।

आजाद ने कहा कि इस मोर्चे में बड़े दलों को नहीं जोड़ना है। समुद्र में कूदने की जगह नदियां बनकर खुद बड़ा होना है। बहुत लोगों ने उन्हें नकारा है। अब बैसाखी के जरिए नहीं, बल्कि खुद बढ़ूंगा और साथी दलों के साथ आगे जाऊंगा। इसी के साथ चंद्रशेखर ने ये कहा कि वो सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती का सम्मान करते हैं। वो मुख्यमंत्री के सामने चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं, क्योंकि जनता इस सरकार और बीजेपी से नाराज है और जो लोग सरकार से नाराज है वो चंद्रशेखर के साथ हैं। जब जनता हमारे साथ है तो चुनाव भी हम ही जीतेंगे। चंद्रशेखर ने कहा कि वो गोरखपुर के कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद करेंगे और तीन दिन में उन्हें गोरखपुर में एक्टिव कर देंगे। जल्द ही वो गोरखपुर पहुंचेंगे और अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे।

आजाद ने कहा कि इस सरकार में जिन भी लोगों की उपेक्षा हुई वो सब हमारे साथ खड़े हैं। हम इन सभी को लेकर 2022 का चुनाव लड़ेंगे और ये मोर्चा 2024 में भी चुनाव लड़ेगा। सपा से गठबंधन ना होने का मलाल उन्हें जरूर है। इसलिए अब वो उन दलों को साथ ले रहे हैं जो गांव में शहरों में काम कर रहे हैं। लेकिन, वो सरकार और राजनीतिक दलों से उपेक्षित हुए हैं। आजाद ने कहा कि योगी सरकार में गरीब, दलित, वंचित, शोषित और पिछड़ों की उपेक्षा हुई है। इस बार जनता हमारे साथ है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds