अब Twitter की कमान Parag Agarwal के हाथों में, जानिए और किन-किन बड़ी कंपनी का जिम्मा संभाल रहे हैं भारतीय!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 नवम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 30 नवम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

ट्विटर की कमान भी अब भारत के हाथों में आ गई। दरअसल, इस माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर के सीईओ भारतीय मूल के पराग अग्रवाल होंगे। जैकी डोर्सी के पद छोड़ने के बाद अब पराग ट्विटर के सीईओ बनने जा रहे हैं। पराग IIT बंबई से पढ़े हैं। उन्होंने यहां से ग्रेजुएशन किया और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में PHD की। पराग ने 2011 में ट्विटर को ज्वॉइन किया था और अब 10 सालों में वो इस टेक कंपनी के सीईओ पद तक पहुंच गए। वैसे सिर्फ ट्विटर ही नहीं पराग इससे पहले एटी एंड टी, माइक्रोसॉफ्ट और याहू में भी काम कर चुके हैं। 

पराग के ट्विटर का सीईओ बनने के बाद एक और बड़ी टेक कंपनी की कमान भारतीय शख्स के हाथों में चली गई है। पराग ऐसे पहले भारतीय नहीं होंगे, जो बड़ी टेक कंपनी को संभालेंगे। बल्कि दुनियाभर में ऐसे कई और भी कई भारतीय हैं, जो हाथों में टेक कंपनियों की कमान है। तो आइए आज उन नामों पर एक बार गौर कर लेते हैं…

सुंदर पिचाई

लिस्ट में सबसे पहला नाम है सुंदर पिचाई का। पिचाई गूगल के हेड हैं। साथ ही साथ वो Alphabet का जिम्मा भी संभाल रहे हैं। सुंदर पिचाई 2014 में गूगल के सीईओ बने थे। उन्होंने IIT खड़गपुर से पढ़ाई की है।

सत्य नडेला

दूसरा नाम है सत्या नडेला का। हैदराबाद में जन्म सत्य नडेला माइक्रोसॉफ्ट के CEO है। 2014 में वो पद पर हैं। नडेला ने महिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पढ़ाई की है।

शांतनू नारायण

लिस्ट में अगला नाम हैं शांतनू का। शांतनू नारायण साल 1998 में Adobe के सीनियर वाइफ प्रेसिडेंट बने थे। फिर 2005 में उनको कंपनी का सीओओ और 2007 में सीईओ बनाया गया। शांतनू का जन्म भी हैदराबाद में ही हुआ। 

अरविंद कृष्णा

IBM कंपनी की कमान भी एक भारतीय के हाथों में हैं। 2020 से अरविंद कृष्णा इस कंपनी के सीईओ बने हुए हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग IIT कानपुर से की।  

रेवथी अद्वैत

2019 में Flex कंपनी के सीईओ बने रेवथी अद्वैत। उन्होंने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी से बैचलर डिग्री ली। वहीं थर्डरबर्ड स्कूल ऑफ ग्लोबल मैनेजमेंट से MBA किया।

निकेश अरोरा

पॉलो आल्टो नेटवर्क के सीईओ के तौर पर निकेश अरोरा की ज्वॉइनिंग हुई हैं। वो 2018 से इस पद पर हैं। निकेश अरोरा ने बनारस हिंदू यनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बैचलर डिग्री ली है। 

अंजली सूद

वीडियो प्लेटफॉर्म Vimeo की सीईओ भारतीय मूल की अंजली सूद हैं। अंजली ने इससे पहले Amazon और Time Warner में काम किया हैं। वो 2017 में Vimeo की सीईओ बनी थीं। अंजली ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से MBA किया।

अरमान भूटानी

GoDaddy की जिम्मेदारी साल 2019 में अरमान भूटानी को मिली। वो इस कंपनी के सीईओ हैं। अरमान भूटानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर की डिग्री ली, जबकि एमबीए Lancaster यूनिवर्सिटी से किया।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds