इस एक शर्त पर बीजेपी के साथ आने को तैयार हो गए कैप्टन अमरिंदर सिंह! किया ये बड़ा ऐलान

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 20 अक्टूबर 2021, 12:00 AM Updated: 20 अक्टूबर 2021, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

अगले कुछ महीनों में पंजाब में विधानसभा के चुनाव होने है, जिसको लेकर हलचल दिन पर दिन तेज होती चली जा रही है। पंजाब में बीते कुछ महीनों में जिस तरह राजनीतिक उठा-पठक देखने को मिली है, उसके चलते राज्य की सियासत को लेकर दिलचस्पी बढ़ने लगी है। पंजाब की सत्ता अगली बार किसके हाथों में जाएगी, ये तो आने वाले वक्त में ही पता चल पाएगा। 

लेकिन उससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह के अगले कदम भी हर किसी की निगाहें टिकी हैं। ये तो लगभग क्लीयर है कि चुनाव से पहले अमरिंदर सिंह कांग्रेस का साथ छोड़ देंगे। लेकिन क्या वो बीजेपी में जाएंगे या फिर अपना नया राजनीतिक दल बनाने की तैयारी में है…इसको लेकर खूब चर्चाएं हो रही है। 

अमरिंदर सिंह ने किया बड़ा ऐलान

इस बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकरान ने कुछ ट्वीट कर कैप्टन के रुख को साफ करने की कोशिश की। रवीन ने तीन ट्वीट किए, जिसके जरिए उन्होंने कांग्रेस को झटका तो दिया ही और इसके साथ ही बीजेपी को एक बड़ा ऑफर भी दे डाला। 

नए पार्टी के साथ मैदान में उतरेंगे कैप्टन

रवीन ठुकरान ने अपने ट्वीट में कैप्टन के हवाले से लिखकर नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की। उन्होंने अमरिंदर सिंह के हवाले से पहले ट्वीट में लिखा कि पंजाब के भविष्य की लड़ाई जारी है। मैं जल्द ही अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान करूंगा, जो पंजाब, उसके लोगों और किसानों के हित के लिए काम करेगी, जो एक साल से भी वक्त से अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। 

बीजेपी के साथ गठबंधन के लिए रखी ये शर्त

वहीं दूसरी ट्वीट में नई पार्टी का बीजेपी के साथ गठबंधन करने का इशारा किया गया। हालांकि इसके लिए एक शर्त भी रखी गई। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी किसानों के मुद्दे को सुलझा लें, तो वो बीजेपी के साथ गठबंधन को तैयार हैं। इस ट्वीट में लिखा गया कि किसान आंदोलन का हल अगर किसानों के हित में निकाला जाए, तो 2022 विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी के साथ सीटों का समझौता होने की संभावना है। साथ ही अकाली दल से अलग हुए समान विचारधारा वाली पार्टी जैसी ढींढसा और ब्रह्मपुरा गुटों के साथ भी गठबंधन पर विचार किया जा सकता है।

 

इसके अलावा तीसरी ट्वीट में कहा गया कि जब तक मैं अपने लोगों और अपने राज्य का भविष्य सुरक्षित नहीं कर लेता, तब तक मैं चैन से नहीं बैठूंगा। पंजाब को राजनीतिक स्थिरता और आंतरिक और बाहरी खतरों से सुरक्षा की जरूरत है। मैं अपने लोगों से वादा करता हूं कि मैं इसकी शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जो कुछ भी करना होगा, वो करूंगा।

कैप्टन के मीडिया सलाहकार द्वारा किए गए इन तीन ट्वीट से साफ होता है कि वो आगे क्या करने जा रहे है। पहला तो वो अपनी एक पार्टी बनाएंगे। साथ ही वो समान विचारधारा वाले अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन भी करने को तैयार है। इसके अलावा अगर बीजेपी किसान आंदोलन के मुद्दे को सुलझा लें, तो अमरिंदर सिंह और बीजेपी साथ आ सकते हैं। ऐसे में अमरिंदर सिंह के इन कदमों से क्या असर होगा, ये तो आने वाले समय में पता चलेगा। 

अमरिंदर सिंह की सिद्धू संग खींचतान काफी लंबी चली थीं, जिसके बाद उन्होंने पंजाब के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा था कि वो कांग्रेस में अपमानित महसूस कर रहे हैं। अमरिंदर के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds