Brazil news: ब्राजील में कुदरत का ‘तांडव’ आसमान से बरसी आफत, मलबे के ढेर में तब्दील हुए शहर!

Shikha Mishra | Nedrick News Brazil Published: 26 फ़रवरी 2026, 03:50 PM Updated: 26 फ़रवरी 2026, 03:50 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Brazil news: ब्राजील के लोगों पर कुदरत का कहर कुछ इस कदर बरपा है कि भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील में इन दिनों कुदरत का भयानक कहर देखने को मिल रहा है। दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ ने हालात बेहद गंभीर कर दिए हैं। इस आपदा में अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। सैकड़ों परिवारों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है।

 Also Read: Govinda Sunita marriage controversy: कभी अफेयर की खबरों का करती थीं इंतजार, आज लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल का आरोप!

भारी बारिश और फ्लैश फ्लड से मची तबाही

सबसे ज्यादा असर मिनास गेरैस राज्य में देखा जा रहा है, जहां तेज बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन ने कई इलाकों को तबाह कर दिया। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में और बारिश हो सकती है, जिससे हालात और बिगड़ने की आशंका है। बचाव दल लगातार राहत कार्य में जुटे हुए हैं। कई कस्बे और घर कीचड़ व मलबे से ढके हुए हैं, जिससे लोगों को निकालने में मुश्किलें आ रही हैं।

3600 लोग हुए विस्थापित, 21 अब भी लापता

राज्य अग्निशमन विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, बाढ़ और भूस्खलन से लगभग 3600 लोग विस्थापित हो गए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान जुइज डे फोरा और उबा शहरों में हुआ है। यहां कई मकान ढह गए और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि 21 लोग अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है।

Also Read: Haldwani Railway Land Case| बनभूलपुरा केस में बड़ा ट्विस्ट: राहत भी, सख्ती भी… सुप्रीम कोर्ट का दो टूक आदेश

11 साल के बच्चे की मौत ने झकझोरा

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक बताया जा रहा है कि मृतकों में 11 वर्षीय बर्नार्डो लोपेस दुत्रा भी शामिल है, जिसका घर बारिश के कारण ढह गया। परिवार के अनुसार, उसकी मां और बहन अस्पताल में भर्ती हैं। अंतिम संस्कार के दौरान पिता ने इसे ऐसी त्रासदी बताया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

सरकार ने तेज किया राहत और बचाव अभियान

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने कहा है कि सुरक्षा बलों और स्वास्थ्य टीमों को प्रभावित इलाकों में भेजा गया है। सरकार प्रभावित लोगों तक तुरंत सहायता पहुंचाने और राहत कार्य तेज करने में जुटी है। उन्होंने बताया कि पहाड़ी और ढलान वाले इलाकों में जोखिम ज्यादा है, इसलिए वहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है। लगातार बारिश और बाढ़ ने ब्राजील के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में गंभीर संकट पैदा कर दिया है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं, लेकिन मौसम की चेतावनी के कारण लोगों की चिंता अभी भी बनी हुई है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds