Govinda Sunita marriage controversy: कभी अफेयर की खबरों का करती थीं इंतजार, आज लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल का आरोप!

Shikha Mishra | Nedrick News Mumbai Published: 26 फ़रवरी 2026, 01:09 PM Updated: 26 फ़रवरी 2026, 01:09 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Govinda Sunita marriage controversy: कभी बड़ी फिल्मों के सुपरस्टार रहे गोविंदा इन दिनों फिर से काफी सुर्खियों में है, लेकिन इस बार चर्चा में वो अपनी किसी फिल्म या प्रजोक्ट को लेकर नहीं बल्कि अपनी प्रर्सनल लाइफ में आई उछल पुथल को लेकर है। बीते कुछ महीनों से गोविंदा की लाइफ में सब कुछ बदल गया है, एक तरफ उनकी शादीशुदा जिंदगी तबाह होने के कगार पर है तो वहीं उनके दिवालियां होने तक की खबरे सामने आने लगी.. क्योंकि वो एक छोटे से प्रोग्राम में नाचते नजर आये थे।

हालांकि गोविंदा के फैन कह रहे है कि गोविंदा (Govinda) और सुनिता के लवी डवी कपल होने के कारण उनके रिश्ते को नजर लग गई है… लेकिन क्या आप ये जानते है कि एक वक्त ऐसा था जब सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) खुद चाहती थी गोविंदा के एक्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरे सुर्खियों में आये। ऐसे में अब ये अटकले लगने लगी है कि क्या वाकई में गोविंदा का अफेयर चल रहा था या फिर सुनिता आहूजा ने केवल लाइमलाइट के लिए ये सब किया था।

जब सुनीता ने जताई इच्छा

गोविंदा 80-90 के दशक के सुपरस्टार थे, और ऐसे में चोरी छिपे उन्होंने अपने बचपन के प्यार सुनीता ने 1987 में ही शादी कर ली थी, लेकिन उनके करियर को इससे नुकसान न हो, इसलिए गोविंदा ने 4 साल तक अपनी शादी की खबर मीडिया से छिपाएं रखा था, जिसके बाद ये कपल अक्सर लाइमलाइट में रहता था, इसी बीच गोविंदा का नाम कई अदाकाराओं से जोड़ा गया, जिसमें नीलम, रानी मुखर्जी का नाम आता है, लेकिन ये केवल अफवाह बन कर ही रह गए,, क्योंकि गोविंदा हमेशा कहते थे कि वो एक वन वुमन मैन है.. लेकिन वहीं एक वक्त ऐसा था जब गोविंदा की LOYALTY देखकर सुनीता खुद उसे टेस्ट करना चाहती थी।

गोविंदा का एक्ट्रा मैरिटल अफेयर

सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो तो मरी जा रही है इस खबर को सुनने के लिए कि गोविंदा का एक्ट्रा मैरिटल अफेयर है। सुनीता के खुद कहा था कि उन्हें गोविंदा के अफेयर की खबरों को सुनकर कोई परेशानी नहीं होती है क्योंकि वो जानती है कि गोविंदा एक फैमिली मैन है और उन्हें अपनी पत्नी, अपने बच्चों और अपनी मां से कितना प्यार है। वो कभी भी ऐसा कोई काम नहीं करेंगे जिससे उनकी फैमिली में, या उनके रिश्ते में दरार आये, वहीं सुनीता ने ये भी कहा था कि जब तक अपनी आंखो से नहीं देख लेती तब तक वो विश्वास नहीं करेंगी।

गैरजिम्मेदार पिता होने का भी टैग

फैंस अब इस पुराने इंटरव्यू को लेकर सुनीता आहूजा को ट्रोल करने लगे है। फैंस का कहना है कि कहां गया ये विश्वास.. धोखेबाज पति का टैग तो लगाया ही, साथ ही एक गैरजिम्मेदार पिता होने का भी टैग गेविंदा के साथ उनकी पत्नी ने जोड़ दिया है। हालांकि गोविंदा ने भी अब भारी मन से अपना बचाव किया है कि उन्हें सबसे ज्यादा तकलीफ इसी बात की है कि उनपर ये आरोप उनके बचपन का प्यार ही लगा रहा है। जबकि उन्होंने हमेशा एक अच्छे पति, एक जिम्मेदार पिता और एक अच्छे बेटे का किरदार निभाने में पूरी जिंदगी लगा दी।

गोविंदा खुद कई बार इन खबरों को नकार चुके

सुनीता के इस इंटरव्यू और गोविंदा की सफाई के बाद अब सुनीता बुरी तरह से ट्रोल हो रही है। यहां तक कि ये भी कहा जा रहा है कि पति के नाम का सहारा लेकर वो बच्चों की नैया पार लगाने की कोशिश कर रही है.. बिना सबूत ही वो गोविंदा पर आरोप लगा रही है…जबकि गोविंदा खुद कई बार इन खबरों को नकार चुके है। अब तो इंतजार है कि सुनीता आहूजा अपने आरोपो को सही साबित करने के लिए कोई ठोस सबूत पेश करें.. तभी दूध का दूध, और पानी का पानी हो पायेगा.. वेल आपको क्या लगता है कि क्या ये सारा हंगामा वाकई में सुनीता का पब्लिटी स्टंट हो सकता है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds