सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, लॉरेंस विश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 16 अप्रैल 2024, 05:30 AM Updated: 16 अप्रैल 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को अब मुंबई ले जाया जा रहा है। दोनों आरोपी बिहार के पश्चिम चंपारण के रहने वाले बताये जा रहे हैं। आरोपियों के नाम सागर पाल और विक्की साहेब गुप्ता हैं। इन दोनों के खिलाफ पहले से चोरी,चैन स्नैचिंग जैसे मामले दर्ज हैं।

और पढ़ें: पंजाबी दलित गायक काका की स्ट्रगल स्टोरी आपको रुला देगी, सिर्फ लुक की वजह से झेला था रिजेक्शन  

भुज पुलिस का बयान

भुज पुलिस ने अपने बयान में कहा,“पश्चिम कच्छ पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने 14 अप्रैल को एक्टर सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी की थी। दोनों आरोपियों की पहचान विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) के रूप में की गई है जो बिहार से ताल्लुक रखते हैं।”

पहले से ही चल रही थी प्लानिंग

मुंबई पुलिस की जांच में पता चला कि सलमान के घर पर गोली चलाने की योजना पहले ही बन चुकी थी। सूत्रों के मुताबिक दोनों हमलावर पिछले एक महीने से पनवेल में रह रहे थे। आरोपी ने हरिग्राम पड़ोस के राधाकृष्ण अपार्टमेंट में एक फ्लैट किराए पर लिया। साजिश को अंजाम देने के लिए हमलावरों ने चार बार सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी की। फायरिंग से पहले आरोपियों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट की पूरी तरह से टोह ले ली थी।

पनवेल से भी 2 लोग हिरासत में लिए गए

इस मामले में मुंबई पुलिस ने पनवेल में दो और लोगों को पकड़ा है। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले बंदूकधारी को पुरानी बाइक बेची थी। सलमान खान की संपत्ति पनवेल में स्थित है, ऐसे में पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस शूट का मकसद सलमान के फार्महाउस पर हमला करना भी था।

साजिश में लॉरेंस विश्ननोई गैंग का हाथ

अभिनेता सलमान के घर के बाहर बाइक पर सवार दो लोगों ने रविवार को फायरिंग की थी जिसमें गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। पुलिस के मुताबिक, सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाला धमकी भरा फेसबुक पोस्ट पुर्तगाल के गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल ने किया था।

जिम्मेदारी का दावा करने वाला एफबी पोस्ट रविवार सुबह करीब 11 बजे सामने आया। हिंदी में लिखी गई पोस्ट में गोलीबारी को एक “घटना” और “ट्रेलर” बताया गया है। इसमें लिखा था, ”हमने आपको केवल एक ट्रेलर दिखाया है ताकि आप हमारी शक्ति की भयावहता को समझें और इसका टेस्ट न करें। यह पहली और आखिरी चेतावनी है।’

और पढ़ें: नेपोटिज्म का ठप्पा लगने के बाद भी नहीं चल पाए ये स्टारकिड्स, अर्जुन कपूर की तरह ये 7 स्टारकिड्स भी हुए फ्लॉप 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds