Bihar Shocking Crime News : पत्नी ने बॉयफ्रेंड को घर बुलाकर पति को मौत के घाट उतारा , किसी को शक ना हो इसलिए सुसाइड दिखने वाला अनोखा हथकंडा अपनाया!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 16 जून 2022, 05:30 AM Updated: 16 जून 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

 बिहार (Bihar) के सारण जिले के छपरा (Chhapra) से एक दिल दहला देने करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक कलयुगी पत्नी के अपने बॉयफ्रेंड  संग मिल कर अपने पति की निर्मम हत्या को अंजाम दिया है। जिसे सुनकर हर कोई झटके में हैं। पति की हत्या करने के बाद आरोपी पत्नी घर में ताला लाकर फरार हो गई। यह घटना Chhapra के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के अजयबगंज मोहल्ले वार्ड नंबर एक की है। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। मृतक पति की पहचान संतोष दास (29 वर्ष) के रुप में हुई है।

बीते 23 अप्रैल को हुई थी शादी

 मृतक पति संतोष दास की शादी इसी साल गोपालगंज जिले की रहने वाली सिमरन कुमारी (23 वर्ष) के साथ थावे मंदिर में बड़ी धूमधाम से हुई थी। मगर शादी के महज डेढ़ महीने बाद ही सिमरन ने अपने पति की हत्या कर फरार हो गई। मृतक के भाई ने बताया कि शादी के बाद सिमरन अक्सर मोबाइल पर बहुत देर तक अपने बॉयफ्रेंड से बात करती थी, इससे संतोष को अपनी पत्नी पर शक होता था। तब उसने सिमरन का स्मार्टफोन ले लिया और उसको छोटा कीपैड फोन दे दिया था। सिमरन का अपने पति संतोष से ज्यादातर अनबन देखने को मिलती थी, ऐसा परिवार वालों का कहना हैं। 

कैसे रची हत्या की साजिश 

 मृतक के परिजनों के मुताबिक बीती रात सिमरन ने एक युवक को अपना रिश्तेदार बता कर घर पर बुलाया था। मंगलवार की ही रात उसके पति संतोष को छोड़ परिवार के सभी लोग पड़ोस में शादी में शामिल होने गए थे। तब अच्छा मौका देख कर सिमरन ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिल कर अपने पति संतोष की हत्या कर दी और लाश को कमरे में पंखे से टांग दिया। ताकी किसी को शक ना हो कि संतोष की हत्या की गई हो, सब को यह लगें कि संतोष ने सुसाइड कर लिया है। अपने पति की हत्या करने के तुरंत बाद सिमरन ने घर से सब महंगा सामान समेटा और घर को बाहर से ताला लगा कर फरार हो गई। जब परिजनों ने उसे जाते देखा तो पूछने पर सिमरन ने उनसे गर्मी का बहाना बनाया और तेजी से वहां से चल दी। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने पति के शव को घर के कमरे में लटकता हुआ पाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने सिमरन और उसके अज्ञात बॉयफ्रेंड के खिलाफ FIR के लिए आवेदन दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds