Bigg Boss 18: विवियन और करणवीर मेहरा की लड़ाई के बीच नूरान अली की एंट्री, पति डीसेना के बचाव में कही ये बात

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 अक्टूबर 2024, 05:30 AM Updated: 30 अक्टूबर 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 18’ (Salman Khan Show Bigg Boss) दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। शो में हर दिन कुछ ना कुछ मिर्च- मसाला दर्शकों को देखने को मिलता है, जिससे वे शो से जुड़े रहते हैं। हाल ही में विवियन डीसेना (Vivian Dsena) और करणवीर मेहरा (Karanvir Mehra) के रिश्ते में खटास देखने को मिली। पिछले कुछ समय से दोनों किसी ना किसी बात को लेकर लड़ते नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक एपिसोड में करणवीर विवियन पर उनके परिवार को लेकर निशाना साधते नजर आए। अब इस बात से विवियन की पत्नी नूरान अली (Vivian Dsena wife Nooran Ali) खफा हैं और उन्होंने करणवीर को एक सलाह दी है।

और पढें: Bigg Boss 18 Highlights: विवेन ने दिया चाहत को अनोर्गनाइज्ड सदस्य का टैग, बिग बॉस ने सजा देने की बजाय दे डाली बड़ी जिम्मेदारी

बहरीन की रहने वाली नूरन अली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर करणवीर को करारा जवाब दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि उन्हें विवियन के परिवार को इस बहस में नहीं घसीटना चाहिए। नूरन लिखती हैं, “मैं यहां से करणवीर मेहरा से कहना चाहती हूं कि हमें विवियन के परिवार के तौर पर घसीटना बंद करें। हम उन्हें अपने परिवार की तरह देखते हैं। और उन पर गर्व करते हैं। हम उनसे प्यार करते हैं और हमेशा उनके साथ खड़े हैं।”

नूरन  ने ईमानदारी से खेलने की दी सलाह-(Vivian Dsena wife Nooran Ali vs Karanvir Mehra)

नूरन आगे लिखते हैं, ” प्लीज केवी (करणवीर) खुद पर और अपने खेल पर ध्यान दें। ईमानदारी से खेलें।” कुछ समय पहले तक विवियन और करणवीर एक दूसरे का साथ देते नजर आ रहे थे। लेकिन अब स्थिति बदल रही है। ऐसा लग रहा है कि अब विवियन अविनाश मिश्रा के ग्रुप में शामिल हो गए हैं, जबकि करणवीर शिल्पा शिरोडकर और अन्य घरवालों के साथ खेलते नजर आ रहे हैं।

Vivian Dsena wife Nooran Ali vs Karanvir Mehra
Source: Google

कौन है नूरन अली?

नूरान अली विवियन की दूसरी पत्नी हैं। विवियन ने पहले वाहबिज दोराबजी से शादी की थी। हालाँकि, यह रिश्ता ज़्यादा दिन नहीं चला और उनका तलाक हो गया। उसके बाद, उन्होंने बहरीन की पत्रकार नूरान से शादी की और इस्लाम धर्म अपना लिया। नूरान और विवियन की एक बेटी भी है जिसका नाम लायन है।

Vivian Dsena ex wife
Source: Google

विवियन डीसेना और चाहत पांडे के बीच हुई लड़ाई

ववाहीन हाल ही में, मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें विवियन डीसेना और चाहत पांडे के बीच तेज लड़ाई होती नजर आती है। विवियन ने घर में चाहत के गंदे कपड़े का मुद्दा उठाया है। विवियन ने आगे चाहत से कहा कि वह अपना एक कंटेनर खाली कर दें और उसमें अपने गंदे कपड़े डाल दें, जिसे करने से उसने मना कर दिया। इसके बाद, उसने जगह बनाने के लिए उसका एक बॉक्स निकाला। इस पर चाहत ने कहा, “वे मेरे साफ कपड़े हैं। आप किसी लड़की के कंटेनर को ऐसे नहीं छू सकते। आप मेरी अलमारी नहीं खोल सकते।”

एक तरफ तो विवियन शो के मजबूत कंटेस्टेंट हैं। वही, दूसरी ओर चाहत खन्ना के साथ उनकी लड़ाई को लेकर लोगों के मिक्स रिएक्शन आ रहे हैं।

और पढ़ें: Bigg Boss 18: अजय देवगन ने किया चौंकाने वाला खुलासा, सिंघम अगेन की शूटिंग के दौरान 3 महीने के लिए हो गए थे अंधे

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds