बिग बॉस के मेकर्स ने लिया फैसला, साजिद खान होंगे घर से बेघर!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 14 अक्टूबर 2022, 05:30 AM Updated: 14 अक्टूबर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

यौन शोषण आरोपी साजिद खान एक हफ्ते के भीतर हो जायेंगे घर से बेदखल 

बिग बॉस 16 (Bigg Boss -16) में जब से साजिद खान (Sajid Khan) की एंट्री हुई है तब से उन्हें शो से बाहर किये जाने की मांग की जा रही है. दरअसल, MeToo कैंपेन के जरिए बॉलीवुड डायरेक्टर साजिद खान पर यौन शोषण आरोप लगा था और कई एक्ट्रेस और मॉडल्स ने साजिद द्वारा किए गये यौन शोषण को लेकर कई सारे खुलासे किए थे. वहीं बा कहा जा रहा है कि अब साजिद खान को जल्द ही घर से बेघर कर दिया जायेगा.

Also Read – साजिद खान ने किसी को दिखाया प्राइवेट पार्ट, तो किसी को कहा कपड़े उतारो, 9 एक्ट्रेस ने लगाए भद्दे आरोप

मेकर्स ने उठाया साजिद खान के खिलाफ कदम

बिग बॉस के मेकर्स ने लिया फैसला, साजिद खान होंगे घर से बेघर! — NEDRICK NEWS

रिपोर्ट के अनुसार, Sajid Khan ‘एक हफ्ते के भीतर’ शो से बाहर हो जाएंगे। यही नहीं, बताया जा रहा है कि शो के सुपरस्टार-होस्ट सलमान खान ने भी बढ़ते दबाव के कारण मेकर्स के इस फैसले को स्वीकार कर लिया है। वहीं रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि Salman Khan के एक करीबी दोस्‍त के हवाले से कहा गया है, ‘सलमान खान के लिए यह स्थिति बहुत नाजुक है, क्योंकि वह साजिद की बहन फराह खान के बहुत करीब हैं।

दिल्‍ली महिला आयोग की चिट्ठी

दिल्‍ली महिला आयोग की अध्‍यक्ष स्‍वाति मालीवाल ने भी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को चिट्ठी लिखकर साजिद खान को लेकर विरोध जताया था। उन्‍होंने मांग की थी बिग बॉस जैसे शो में साजिद का होना सही नहीं है और उन्‍हें शो से बाहर किया जाना चाहिए।

क्यों उठी साजिद खान पर शो से बाहर करने की मांगबिग बॉस के मेकर्स ने लिया फैसला, साजिद खान होंगे घर से बेघर! — NEDRICK NEWS

साजिद खान पिछले कुछ साल में #MeToo के तहत यौन शोषण आरोप लगा था वहीँ उनमे से एक शर्लिन चोपड़ा भी थीं। जिसने हाल ही में साजिद खान के शो में शामिल होने के बाद उन्हें शो से बाहर निकालने की मांग की है. उन्होएँ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की, जिसमें उन्‍होंने 2005 में हुई उस घटना का दोबारा जिक्र किया। शर्लिन का आरोप है कि साजिद ने उन्‍हें अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया था और उनसे उसे छूने को कहा था। यही नहीं, शर्लिन के मुताबिक, साजिद ने यह भी कहा था कि वह उनके प्राइवेट पार्ट को रेटिंग दे।

कनिष्का सोनी ने विडियो के जरिये लगाया आरोप 

बिग बॉस के मेकर्स ने लिया फैसला, साजिद खान होंगे घर से बेघर! — NEDRICK NEWS

वहीं इस बीच शर्लिन चोपड़ा के बाद अब दीया और बाती फेम कनिष्का सोनी साजिद खान को लेकर एक विडियो पोस्ट किया है और इस विडियो को शेयर करते हुए उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि वह उस इंसान के नाम का खुलासा करने में डरी हुई हैं जिसने उन्हें फिल्म में रोल देने के नाम पर टॉप ऊपर उठवाया था।

आपको बता दें, साजिद पर 9 लड़कियों ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. और ये सभी आरोप MeToo कैंपेन के दौरान लगे हैं.

Also Read – जानिए क्यों हो रही है Sajid Khan को शो बाहर करने की मांग, क्या है यौन शोषण का मामला

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds