जानिए कैसी है आयुष्मान खुराना की गाइनेकॉलजी डॉक्टर वाली फिल्म, पढ़ें 'Doctor ji ' का रिव्यु

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 14 अक्टूबर 2022, 05:30 AM Updated: 14 अक्टूबर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

ऑर्थोपेडिक डॉक्टर की जगह आयुष्मान बने गाइनेकॉलजी डॉक्टर, जानिए क्या है फिल्म ‘डॉक्टर जी’  की कहानी 

सामाजिक परिस्थितियों पर बनी फिल्म ‘डॉक्टर जी’ बड़े परदे पर रिलीज़ हो गयी है और हर बार की तरह अलग विषय पर बनी आयुष्मान खुराना (Ayushman Khurana) की फिल्म ‘डॉक्टर जी’ (doctor ji ) की कहानी एक गाइनेकॉलजी डॉक्टर से जुडी है जो कि महिलाओं से संबधित बिमारियों का इलाज करने की पढाई करता है और इस दौरान उसे कई परेशानियों का समाना करना पड़ता है.

जानिए क्या है फिल्म कहानी

जानिए कैसी है आयुष्मान खुराना की गाइनेकॉलजी डॉक्टर वाली फिल्म, पढ़ें 'Doctor ji ' का रिव्यु — NEDRICK NEWS

फिल्म ‘डॉक्टर जी में आयुष्मान खुराना डॉक्टर उदय गुप्ता के रोल में नजर आते हैं जो भोपाल से मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। वह अपनी मां लक्ष्मी देवी (शीबा चड्ढा) के साथ रहता है, जबकि उसके पिता उसके पैदा होने से पहले ही गुजर चुके हैं। बचपन से उदय का सपना अपने कजिन भाई की तरह ऑर्थोपेडिक डॉक्टर बनने का है, लेकिन रैंक कम आने के चलते उसे गाइनेकॉलजी ब्रांच लेनी पड़ती है।

Also Read- हद से ज्यादा खूबसूरत है एक्ट्रेस ईशा रिखी, जिसके प्यार में पड़े हैं बादशाह

जानिए कैसी है आयुष्मान खुराना की गाइनेकॉलजी डॉक्टर वाली फिल्म, पढ़ें 'Doctor ji ' का रिव्यु — NEDRICK NEWS

वहीं उसका अपनी पहली गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो जाता है और उसके बाद वो मेडिकल कॉलेज पहुंचता है और इस दौरान उदय की मुलाकात फातिमा (रकुलप्रीत सिंह) जो कि इस फिल्म हीरोइन है उससे होती है. वहीं फिल्म एक अनुसार फातिमा की शादी तय हो चुकी होती है लेकिन फिर भी उदय को फातिमा से प्यार हो जाता है.

फिल्म में क्या है मजेदार

जानिए कैसी है आयुष्मान खुराना की गाइनेकॉलजी डॉक्टर वाली फिल्म, पढ़ें 'Doctor ji ' का रिव्यु — NEDRICK NEWS


फिल्म में उदय अगले साल ज्यादा नंबर लाकर गाइनेकॉलजी से निकलने और ऑर्थोपैडिक ब्रांच में एडमिशन लेने की तैयारी में लगा रहता है लेकिन उसकी सीनियर डॉक्टर नंदिनी श्रीवास्तव (शेफाली शाह) उसे गाइनेकॉलजी में मेहनत करके इसी में अपना फ्यूचर बनाने की सलाह देती है। गर्लफ्रेंड और करियर की घर परेशानि के बीच फंसा उदय कभी यूट्यूब चैनल पर रेसिपी के विडियो अपलोड करता  है, तो कभी डेटिंग वेबसाइट पर अपने लिए साथी तलाशता है। वहीं क्या वो गाइनेकॉलजी से निकलकर ऑर्थोपैडिक में पहुँचता है की नहीं और फातिमा और उसकी लव स्टोरी आगे बढती है की नही इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी.

फिल्म से मिलेगी ये सीख

इस फिल्म मेल टच के माध्यम से सभी मर्दों को अपनी मां, गर्लफ्रेंड या दूसरी औरतों के प्रति जिंदगी से जुड़े कुछ असल सबक सिखाती है। वहीं इस फिल्म में आपको कॉमिडी संग सोशल मैसेज भी देती है.

Also Read – गुड न्यूज से लेकर गोल्ड तक अक्षय कुमार की इन 10 लो बजट फिल्म ने करी करोडो की कमाई

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds