Bigg Boss 16 : जानिए क्या है बिग बॉस शो जीतने का सीक्रेट

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 12 दिसम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 12 दिसम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

सलमान खान ने बताया राज 

इन दिनों छोटे परदे  पर ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) शो जबरदस्त सुर्खियों में बना हुआ है क्योंकि इस शो में आये दिन कुछ-न-कुछ नया देखने को मिलता है. वहीं इनके सबके बीच सलमान खान (Salman Khan) इस शो की वजह से चर्चा में आ गए हैं और ये चर्चा उनके द्वारा बताए गये सीक्रेट को लेकर है. 

Also Read- इस वजह से Bigg Boss के घर से बाहर हो जाएंगे MC Stan!

सलमान खान ने गलती से खोला सीक्रेट

दरअसल, शो में कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने वाले वीकेंड का वार वाले एपिसोड  सलमान खान ने गलती से बिग बॉस के विनर बनने का सीक्रेट (Bigg Boss 16 Winner Secret) खोल दिया है. वहीं इस शो के विनर बनने का सीक्रेट जानने के बाद Bigg Boss 16 कौन जीतेगा इस बात की चर्चा शुरू हो गयी है. 

तीन से बात करते समय खुला सीक्रेट

दरअसल, सलमान खान शनिवार को वीकेंड का वार एपिसोड में जब सभी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगा रहे थे. वहीं, इस बार सलमान के निशाने पर टीना दत्ता रहीं. टीना पूरे हफ्ते किसी ‘जूजू’ के बारे में खुद से बातें करती दिखाई दी थीं और वो अपने में ही बात करते हुए जाहिर कर रही थीं कि वो कितनी अकेली पड़ गई हैं. इसी बात का जिक्र करते हुए सलमान ने टीना से सवाल किया कि आखिर जूजू कौन है और वो इस तरह परेशान होती क्यों दिख रही हैं? टीना ने रोते हुए सलमान से कहा कि वो सबके सामने नहीं बोल सकतीं तो सलमान ने उन्हें कन्फेशन रूम में बुलाया.

Bigg Boss 16 : जानिए क्या है बिग बॉस शो जीतने का सीक्रेट — NEDRICK NEWS

कन्फेशन रूम में आते ही टीना ने हिंट दी की बाहर उनका एक बॉयफ्रेंड है जिसे वो जूजू बुलाती हैं और वो घर में बेहद अकेली महसूस करती हैं, इसीलिए वो जूजू को संबोधित करके अकेले में दिल की बातें करती हैं. 

जानिए क्या है Bigg Boss Winner का सीक्रेट

टीना की ये बात सुनकर सलमान ने जो कहा वो बिग बॉस विनर बनने का सीक्रेट मालूम होता है. सलमान ने कहा कि ‘अगर आप अकेली ही खेलेंगी तो आपके बिग बॉस विनर बनने के चांसेस बढ़ जाएंगे’. वहीँ फिर इसके बाद सलमान इस बात की चर्चा में आ गये कि सलमान खान ने जो भी कहा वो सही ही कहा. 

फिट बैठता है फॉर्म्यूला

बिग बॉस 13 की बात करें तो सिद्धार्थ शुक्ला एक वक्त पर घर में बेहद अकेले पड़ गए थे लेकिन उन्होंने अकेले रह कर ऐसा गेम खेला और आखिर में वो शो के विनर बने. बिग बॉस 14 में एक्ट्रेस रुबीना दिलैक भी अकके  खेलते हुए विनर बनी. यानी बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश ने भी कुछ इसी फॉर्म्यूले पर गेम खेला था और वो शो की विनर बन गयी थी. 

Also Read- Bigg Boss 16 : बिग बॉस के घर से बाहर आना चाहती है टीना दत्ता.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds