राजस्थान पहुंची भारत जोड़ो यात्रा का भव्य स्वागत, हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर, और गाड़ियों से नहीं समझ आती ये चीज :राहुल गाँधी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 05 Dec 2022, 12:00 AM | Updated: 05 Dec 2022, 12:00 AM

राजस्थान पहुंची भारत जोड़ो यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

राहुल गाँधी (Rahul gandhi) के नेतृत्व में कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) दक्षिण भारत से शुरू हो कर अब राजस्थान के अंदर घुस चुकी है। राजस्थान (Rajasthan) में राहुल की इस यात्रा की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गढ़ झालावाड़ से हुई है। झालावाड़ से यह यात्रा कोटा पहुंचेगी। वहीं रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने ऐसी बहुत सारी चीजें सिखा रही है जो ‘‘हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर या किसी भी वाहन में यात्रा करते हुए नहीं सीखी जा सकती है। राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस की यह पदयात्रा मध्य प्रदेश से राजस्थान पहुंच चुकी है, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। 

Also read- भारत जोड़ो यात्रा : एक बच्चे ने राहुल गाँधी को तोहफे में दिया गुल्लक, पैसों को लेकर कही ये बड़ी बात

भारत जोड़ो यात्रा के रास्ते में पड़ा जंगल 

रजस्तम में झालावाड़ से शुरू हुई यह यात्रा कोटा जाएगी जिसके बीच राहुल गांधी को जंगल की चुनौतियों का सामना करना पद सकता है। झालावाड़ से निकलने के बाद दरअसल रास्ते में दरा क्षेत्र के आसपास लगभग 10 किलोमीटर तक जंगली इलाका है, जहां भारत जोड़ो यात्रा के यात्रियों को अपने गाड़ियों से चलना पड़ेगा। राजस्थान के स्थानीय नेताओं का कहना है कि यात्रा का यह रूट मुंकदरा के घने जंगल से होकर गुजरता है। 

राजस्थान के कांग्रेसी खेमा दिखे साथ 

भारत जोड़ो यात्रा सुबह करीब 6 बजकर 11 मिनट पर झालावाड़ के काली तलाई से शुरू हुई। सुबह में ही काली तलाई से बाली बोरडा तक, यानि की करीब 14 किलोमीटर के सफर के साथ यात्रा का पहला फेज पूरा हो चूका है। वही यात्रा के दौरान कांग्रेस के सभी खेमे एक साथ चलते दिखे। गहलोत-पायलट के समर्थक भी यात्रा में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। इस यात्रा में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा साथ चले। 

किसी को देश में नफरत फ़ैलाने नहीं दिया जायेगा 

राजस्थान में यात्रा शुरू होने से पहले राहुल गांधी, अशोक गहलोत, सचिन पायलट और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने मंच पर एक साथ हाथ पकड़कर सभी का नृत्य किया। राहुल गांधी ने  सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनके दिल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रति कोई भी नफरत नहीं है, लेकिन वह उन्हें ‘‘देश में नफरत फैलाने” नहीं देंगे। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए आगे कहा कि, ‘‘मजदूरों के बच्चों को सुबह कांपते हुए देखकर समझ आती है…हिंदुस्तान में क्या हो रहा है…हवाई जहाज से, हेलीकॉप्टर से, गाड़ियों से यह चीजें दिखती नहीं है।”

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds