ट्रोलिंग पर अभिषेक का पलटवार, ऐश्वर्या संग रिश्ते को लेकर कही बड़ी बात – Abhishek Bachchan on trolls

Shikha Mishra | Nedrick News Mumbai Published: 04 अप्रैल 2026, 04:49 PM Updated: 04 अप्रैल 2026, 04:49 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Abhishek Bachchan on trolls: फिल्म इंड्स्ट्री की एक सुपरहिट रियल लाइफ जोड़ी के टूटने की खबरो के बीच आखिरकार एक ऐसी खबर आई है, जो या तो आपको राहत दे सकती है या हेटर्स की नींदे उड़ा सकती है। दरअसल काफी लंबे समय से जूनियर बच्चन अभिषेक बच्चन और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय की शादी में सबकुछ ठीक न होने और दोनो के अलग होने की खबरे सुर्खियों में बनी रहती है।

लेकिन तलाक और शादी के टूटने को लेकर अब खुद जूनियर बच्चन ने मीडिया से खुल कर बात की है.. इतना ही नहीं अभिषेक ने ये भी बताया कि वो किन कंडिशन में शादी को बचाने की कोशिश नहीं करेंगे.. किस हालातों में शादी में नहीं रहेंगे। अपने इस लेख में हम जानेंगे कि आखिर अभिषेक बच्चन ने क्या कहा अपने शादी के रिश्ते को लेकर.. साथ ही बेटी की बेहतर परवरिश पर क्या सोचते है अभिषेक बच्चन ..ये भी जानेंगे।

अभिषेक के अफवाहों को क्लियर किया

दरअसल 20 अप्रैल को अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की 19वी शादी की सालगिरह है, वहीं ऐश्वर्या राय काफी समय से अभिषेक बच्चन के साथ इवेंट्स पर नजर नहीं आई है, तो वहीं ऐश्वर्या अक्सर अपनी बेटी आराध्य के साथ नजर आती है, जिससे बाद अटकलो का बाजार गर्म हो गया था कि शायद दोनो के बीच में कुछ परेशानियां चल रही है, वहीं पिछले दिनों अभिषेक का नाम दसवी फिल्म की कोस्टार निम्रत कौर से भी जुड़ा था, जिसके बाद ये खबरे आने लगी थी कि दोनो इस कारण अलग होने वाले है, लेकिन खुद निम्रत कौर ने इन खबरो पर विराम लगाते हुए खुद को सिंगल बताया था,, वहीं अभिषेक ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर ऐश्वर्या संग पिक्चर शेयर कर अपने रिश्ते में सब कुछ ठीक होने की पुष्टि कर दी थी। वहीं अब अभिषेक बच्चन ने अपने रिश्ते को लेकर खुद कर बात की है।

दोनों के बीच पॉजीटिव पार्टनरशिप रही

अभिषेक ने कहा कि उनका रिश्ता गहरे अंहकार की परिणाम है,.. जिसपर वो ट्रोल भी हुए लेकिन अभिषेक ने इस मुद्दे पर सफाई देते हुए कहा कि वो और एश्वर्या पार्टनर होने से पहले एक अच्छे दोस्त है। शादी हो या अफेयर,,हमारे बीच एक पॉजीटिव पार्टनरशिप रही… ये सोचने वाली बात है कि इस बात का कंपेरिजन करना कि कौन ज्यादा सफल है, पूरी तरह से बेबुनियाद ही है.. क्योंकि हमारे रिश्ते का आधार कभी ये था ही नहीं कि कौन कमायेगा और कौन घर संभालेगा। मुझे अपना आत्मसम्मान प्यारा है तो मैं दूसरे के आत्मसम्मान को भी पूरी वैल्यू देता हूं, मैं वैसा हूं ही नहीं जो किसी को रिश्ते में पीछे खींचे ताकि मैं उंचा बना रहूं।

एक दूसरे का सम्मान सबसे जरूरी

अभिषेक ने कहा कि जब उनकी मां ने पिता से शादी की थी तब भी उनकी मां बड़ी स्टार थी उनके पिता के मुकाबले..लेकिन एक दूसरे का सम्मान सबसे जरूरी था.. वहीं हमारे रिश्ते में भी रहा। अभिषेक ने कहा कि मुझे उस शादी में रहना ही नही था जो मेरे अंहकार और जिद के कारण मेरे पार्टनर को हार मानना पड़े। जूनियर बच्चन ने कहा कि वो केवल इसलिए किसी तो हारने पर मजबूर करें ताकि उनकी मर्दांगी साबित हो..ऐसे रिश्ते में वो खुद ही नहीं रहेंगे.. और वो खुशकिस्मत है कि ऐश्वर्या भी ऐसा नहीं सोचती है। उन्होंने ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हे पता है कि बेटी आराध्य के लिए क्या बेहतर है।

पिता अच्छे शिक्षक नहीं हो सकते है, क्योंकि अहसास आड़े आ जाता है..महिलाएं भले ही ममता की मूरत हो लेकिन जहां बात संवेदनाओ की होती है तो वो काफी सख्त हो सकती है। उन्होंने कहा कि वो दोनो ही अपनी बेटी के लिए केवल उसके माता पिता बनने की कोशिश करते है, कोई फिल्म स्टार नहीं। ऐश्वर्या को आपने देखा है, वो अपना ख्याल रख सकती है.. इसलिए हमेशा उनका साया बने रहने का कोई मतलब नहीं है। शादी कंफर्ट देती है, बोझ नहीं। अभिषेक ने क्लियर कर दिया है कि उनके अलग होने की बात केवल अफवाह है। जिस पर वो या उनका परिवार कभी ध्यान ही नहीं देता है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds