लेजेंडरी देव आनंद पर इडियट्स वाला बयान! क्यों ट्रेंड कर रहा है वीडियो? – Dev Anand viral video

Shikha Mishra | Nedrick News Mumbai Published: 01 अप्रैल 2026, 05:22 PM Updated: 01 अप्रैल 2026, 05:23 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Dev Anand viral video: कहते है कि 50 और 60 के दशक में भारत सरकार ने लीजेंडरी एक्टर देव आनंद साहब पर सफेद शर्ट और काला पेंट पहनने पर बैन लगा दिया था। ये शायद पहली बार होगा कि किसी को उसके पसंद के कपड़े पहनने पर बैन सहना पड़ा हो..लेकिन ऐसा हुआ था देव साहब के साथ..तो वजह साफ है.. देव साहब का स्टाइल इतना यूनिक था कि पूरी इंडस्ट्री में महिलाएं सबसे ज्यादा उनकी फैन हुआ करती थी.. जब वो सफेद शर्ट काली पैंट और काला कोट पहन कर निकलते तो महिलाएं पागल सी हो जाती थी, उन्हें अपने खून से खत लिखा करती थी.. छत से कूदने तक की धमकियां दिया करती थी।

और पढ़े: नेपाल सिर्फ हिंदुओं का नहीं! जानें कैसे सिखों के लिए बनी पवित्र धरती – The Story of Bankatwa Sahib

विनोद चोपड़ा ने उन्हें मूर्ख कहा था?

जिसके डर के कारण सरकार ने उन्हें ये स्टाइल कैरी न करने की रिक्वेस्ट की थी, जिसे बैन की तरह देखा गया.. जहां सोचिये एक ऐसा एक्टर, जिसकी सुरक्षा के लिए सरकार तक को आगे आना पड़ा था.. उन्हें भी कोई इडियट यानि की मूर्ख कह सकता है.. गाइड, सीआईडी, हरे कृष्णा हरे रामा जैसी सुपरडुपर हिट फिल्में करने वाले देव आनंद साहब ने जीनत अमान जैसी बोल्ड एक्ट्रेस को लॉंच करके बॉलीवुड को ग्लैमर से मिलाया था.. लेकिन आखिर ऐसा क्या हुआ जिसके कारण मशहूर निर्माता निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने उन्हें मूर्ख कहा था?

इंडस्ट्री का सबसे बड़ा इडियट कौन है?

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक अवार्ड फंक्शन के दौरान शाहरूख खान और शाहिद कपूर ने विधु विनोद चौपड़ा से पूछा कि उनकी नजरो में इंडस्ट्री का सबसे बड़ा इडियट कौन है, जिस पर उन्होंने कहा कि उनकी नजरो में सबसे बड़े इडियट देव आनंद है। ये वीडियो साल 2010 की है, जब दिसंबर 2009  में विधु विनोद चौपड़ा की फिल्म थ्री इडियट्स रीलीज हुई थी। जो कि काफी अच्छा व्यापार कर रही थी, थ्री इडियट जो कि जीनियस स्टूडेंट और तीन दोस्तों की कहानी है.. जो अपने अपने पैशन के लिए अपनी अपनी लडाई लड़ते है..फिल्म काफी बड़ी हुई थी।

और पढ़े: अमेरिका ने दिया बड़ा सिग्नल ट्रंप बोले युद्ध रुक सकता है — शेयर बाजार में अचानक यू-टर्न | Us-Iran War Update

विनोध चोपड़ा ने देव साहब को इडियट कहा

इस दौरान जब एक अवार्ड फंक्शन में विधु विनोद से शाहरूख खान और शाहिद कपूर ने पूछा था कि उनकी फिल्म जीनियस कैसे बने उसकी कहानी है लेकिन अगर उसने पूछा जाये कि उनकी नजरों में सहीं मायने में कौन सबसे बड़ा इडियट है तो वो क्या कहेंगे। इस दौरान विधु विनोद चोपड़ा ने दर्शकों में बैटे आनंद साहब की तरफ इशारा करते हुए कहा कि मेरी नजरों में वो सबसे बड़े इडियट है.. क्योंकि उनका काम के प्रति जूनून उन्हें सबसे अलग बनाता है। उन्होंने हमेशा फिल्मों को बनाने का ही जूनून दिखाया। उन्होंने हमेशा वहीं फिल्में बनाई जिनपर उन्हें भरोसा था। हालांकि विधु विनोध चोपड़ा ने देव साहब को इडियट उनके काम के प्रति जूनूनी होने के कारण कहा था।

जिसे देव साहब ने काफी मजाकियां अंदाज में लेते हुए कहा कि उन्हें हमेशा अपने तरीके से ही काम करना पसंद है.. और वो नये कलाकारों और नए निर्माता निर्देशकों को प्रतिस्पर्धा देने पसंद है। खबरें आ रही है कि 5 अप्रैल को फिर से चेतक स्क्रीन अवार्ड शो मुम्बई में होने जा रहा है, जिसके बाद से ही ये क्लीप काफी वायरल होने लगी थी। हालांकि 3 दिसंबर 2011 को लंदन में देव साहब ने आखिरी सांस ली थी, जिस वक्त वो 88 साल के थे लेकिन उनकी एनर्जी तब भी एक यंग एक्टर जैसी ही थी। वो लीजेंड्री थे और हमेशा रहेंगे।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds