भारत की बुराई सुनकर ऐसा भड़का कैब ड्राइवर कि आधी रात को बीच सड़क पर पाकिस्तानी को कार से उतारा 

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 12 अगस्त 2024, 05:30 AM Updated: 12 अगस्त 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

भारत और पाकिस्तान के रिश्ते किस तरह के हैं, यह बताने की जरूरत नहीं है। जब भी दोनों देश आमने-सामने आते हैं, तो कोई न कोई विवाद जरूर होता है। हालांकि, इस बार विवाद देशों की वजह से नहीं बल्कि देश के नागरिकों के बीच है। दरअसल, राजधानी दिल्ली में एक कैब ड्राइवर की पाकिस्तानी मूल के व्यक्ति और उसकी गर्लफ्रेंड से कहासुनी हो गई, जिसके बाद कैब ड्राइवर ने रात करीब 12 बजे पाकिस्तानी नागरिक और उसकी गर्लफ्रेंड को बीच सड़क पर कार से उतार दिया। मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी नागरिक ने भारत और दिल्ली का अपमान करते हुए कुछ बातें कही थीं, जो कैब ड्राइवर को पसंद नहीं आई। इस कारण उसने प्रेमी जोड़े को बीच सड़क पर उतार दिया और चला गया। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

और पढ़ें: आदिवासी हेयर ऑयल का काला सच! 1500 की बोतल बेचा जा रहा एल्युमीनियम के पतीले में बना जली हुई जड़ी-बूटियों का नकली तेल!

क्या है पूरा मामला

वीडियो में कैब के अंदर हुई बहस भी कैद है, जिसके बाद ड्राइवर ने अपना आपा खो दिया। पिछली सीट पर बैठी एक महिला द्वारा शूट किए गए वीडियो में ड्राइवर अपने बगल में बैठे पुरुष यात्री की किसी बात पर आपत्ति जताता हुआ दिखाई दे रहा है। ड्राइवर ने यात्री को अपनी जुबान पर काबू रखने की चेतावनी दी।

‘एक्स’ पर कई सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा पोस्ट किए गए इस एक मिनट 17 सेकंड के वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैब ड्राइवर ने पहले तो दिल्ली और भारतीयों के अपमान का विरोध किया, लेकिन जब कार में बैठा पाकिस्तानी शख्स उससे बहस करने लगा तो उसने कहा कि उसने भारत या भारतीयों को गाली नहीं दी। वह तो सिर्फ भारतीयों और दिल्लीवालों को मतलबपरस्त कह रहे थे।

इस पर बात इतनी बढ़ गई कि ड्राइवर ने पहले तो उन्हें समझाया कि वे ऐसे शब्दों का इस्तेमाल न करें, लेकिन जब वे नहीं माने तो वह इतना गुस्सा हो गया कि उसने आधी रात को बीच सड़क पर ही दोनों को गाड़ी से उतार दिया।

लड़की ने कहा ये है मोदी जी का भारत

यह घटना रविवार 11 अगस्त की बताई जा रही है। वीडियो में ड्राइवर चिल्लाते हुए कह रहा है, “हां, तुम पाकिस्तानी हो।” घटना को रिकॉर्ड कर रही महिला ने जवाब दिया, “यह आदमी हमें रात के 12:30 बजे सड़क पर छोड़ गया। यह मोदीजी का भारत है।” इसके बाद ड्राइवर ने गाली देते हुए कहा, “तुम लोग हलाला के औलाद हो”, जिससे मामला और बिगड़ गया। घटना का पूरा वीडियो पाकिस्तानी लड़के की गर्लफ्रेंड ने रिकॉर्ड कर लिया। जिसके बाद से ये विडिओ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

और पढ़ें: किसानों के साथ बड़ी धोखाधड़ी! सही जगह नहीं पहुंचा 15 लाख रुपए का मुआवजा, SDM बोले- हैकर ने किया फ्रॉड

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds