Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले देशभर में सियासी हलचल तेज हो गई है। 4 मई को होने वाली मतगणना से पहले सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इसी बीच बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद Pappu Yadav ने बड़ा बयान देकर राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वायरल एक वीडियो में पप्पू यादव ने साफ कहा कि इस बार भी Mamata Banerjee ही चुनाव जीतेंगी। उन्होंने कहा, “दीदी के अलावा कोई नहीं जीतेगा। अगर दीदी नहीं जीततीं और बीजेपी जीत जाती है, तो मैं सेवा करना, मदद करना और संघर्ष करना छोड़ दूंगा।” उनके इस बयान को सीधे तौर पर Bharatiya Janata Party के लिए चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।
एग्जिट पोल को बताया गलत | Bengal Elections 2026
पप्पू यादव ने एग्जिट पोल के उन अनुमानों को भी खारिज कर दिया, जिनमें बीजेपी को बढ़त दिखाई जा रही है। उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता का मूड साफ है और बीजेपी का “सफाया” होने जा रहा है। उनका कहना है कि जमीनी हकीकत एग्जिट पोल से बिल्कुल अलग है।
अगर बंगाल में बीजेपी जीत जाती है
तो हम सेवा, मदद और इंसाफ़ के लिए
संघर्ष छोड़ देंगे!वैसे मुझे पूरा भरोसा है है बंगाल
बीजेपी का पूरी तरह सफाया कर दिया है।— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) April 30, 2026
मतगणना से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
इसी बीच चुनाव आयोग ने दक्षिण 24 परगना जिले के फालता विधानसभा क्षेत्र के 285 बूथों पर दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया है। आयोग के अनुसार, 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान कई जगहों पर ईवीएम से छेड़छाड़ की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।
ये हुई मर्दों वाली बात..🔥
पश्चिम बंगाल में ममता दीदी चुनाव नहीं जीती अगर गलती से भी बीजेपी जीत जाएगी…!!
तो पप्पू यादव जनता की सेवा करना मदद करना संघर्ष करना सब बंद कर देगा..🤒 pic.twitter.com/SX6ionOqYZ
— Tejashwii Yadav (@TejashwiYdvRJD) May 3, 2026
जानकारी के मुताबिक, इन बूथों पर 21 मई को दोबारा वोटिंग होगी और 24 मई को वोटों की गिनती की जाएगी। इसके अलावा डायमंड हार्बर के 4 और मोगराहाट के 11 बूथों पर भी पुनर्मतदान कराया गया, जहां करीब 88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। आयोग का कहना है कि इन बूथों पर भी पहले मतदान के दौरान अनियमितताएं सामने आई थीं।
अखिलेश यादव ने भी जताया भरोसा
वहीं, Akhilesh Yadav ने भी ममता बनर्जी की जीत का भरोसा जताया है। लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, “यह जनता का चुनाव है। दीदी थीं, दीदी हैं और दीदी ही रहेंगी। वह अकेले लड़ेंगी और जीतेंगी भी।”
दिलचस्प मुकाबला, सबकी नजर 4 मई पर
इस बार पश्चिम बंगाल में चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प और कड़ा माना जा रहा है। मतदान प्रक्रिया दो चरणों में पूरी हो चुकी है और अब सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद है। राजनीतिक गलियारों में लगातार बयानबाज़ी जारी है, जिससे माहौल और भी गर्म हो गया है।
अब पूरे देश की नजर 4 मई पर टिकी हुई है, जब नतीजे सामने आएंगे और यह साफ हो जाएगा कि बंगाल में “दीदी” की वापसी होती है या बीजेपी कमल खिला पाती है। पप्पू यादव के बयान के बाद यह चुनाव और भी चर्चा में आ गया है, क्योंकि उन्होंने अपने राजनीतिक संघर्ष को ही दांव पर लगा दिया है।
और पढ़ें: गुजरात में फिर BJP का डंका… AAP की सियासी उम्मीदों को लगा बड़ा झटका! Gujarat Nikay Chunav result




























