Top 5 Ghaziabad News: गाजियाबाद की खबरों में बात करेंगे उन खबरों की जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। पहली खबर बिजली विभाग की उस ‘स्मार्ट’ व्यवस्था की है जो अब जनता की जेब पर भारी पड़ रही है, दूसरी खबर वसुंधरा से, जहाँ सुबह-सुबह आग का तांडव देखने को मिला और 5 आशियाने जलकर राख हो गए। तीसरी खबर डिजिटल इंडिया की नई पहल की,
जहाँ 7 मई से आप घर बैठे अपनी जनगणना खुद कर सकेंगे। चौथी खबर इंदिरापुरम के गौड़ ग्रीन एवेन्यू से है, जहाँ अग्निकांड के बाद अब RWA ने सुरक्षा और सेवा की नई मिसाल पेश की है। और आखिरी खबर संजय नगर से, जहाँ रक्षा मंत्रालय के एक रिटायर्ड अफसर के ही घर पर ‘कब्जा गिरोह’ ने सर्जिकल स्ट्राइक कर दी। तो चलिए इस लेख के जरिए इन 5 खबरों को विस्तार से जानेगें।
क्या ये स्मार्ट मीटर हैं या वसूली का नया तरीका?
गाजियाबाद की पहली खबर सरकार की नई व्यवस्था में खामी से जुड़ी है। जहां हजारों का बिल और अंधेरे का डर! ये स्मार्ट मीटर है या जेब खाली करने का ‘स्मार्ट’ तरीका? गाजियाबाद में आम आदमी के लिए जी का जंजाल बन गई है ये नई व्यवस्था। सवाल उठता है कि क्या ये विकास की ओर ले जाने का रास्ता है या आम इंसान से वसूली का नया जरिया? क्या यही है वो डबल इंजन की सरकार, जहाँ जनता त्रस्त है लेकिन सिस्टम को इसकी खबर तक नहीं? आखिर गाजियाबाद के ये प्रीपेड मीटर बिजली बचा रहे हैं या सिर्फ गरीब का पैसा? ये मीटर अब तो आम आदमी पर बोझ बन गया है।
मीडिया द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि गाजियाबाद में स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी मुसीबत बन गए हैं, जहाँ पारदर्शिता के दावों के विपरीत न्यूनतम खपत के बावजूद बिल हजारों में आ रहे हैं। उपभोक्ताओं की मुख्य शिकायतों में पुराने मीटरों की तुलना में बिलों का कई गुना बढ़ना, सोलर पैनलों में नेट मीटरिंग की विफलता, और बैलेंस खत्म होते ही बिना सूचना बिजली कटने जैसी गंभीर समस्याएँ शामिल हैं।
इस बढ़ते आक्रोश को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने फिलहाल नए मीटर लगाने पर रोक लगा दी है और उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए 45 दिनों की ‘नो-कट’ अवधि और 200 तक के इमरजेंसी बैलेंस की सुविधा दी है। हालांकि विभाग का तर्क है कि पुराने बकाया जुड़ने से बिल बढ़े हैं, लेकिन आम जनता इसे ‘स्मार्ट ठगी’ मान रही है। प्रभावित लोग अपनी शिकायत 1912 हेल्पलाइन या UPPCL के पोर्टल पर दर्ज करा सकते हैं।
वसुंधरा में आग के तांडव से 5 आशियाने जलकर राख (Top 5 Ghaziabad News)
एक तरफ सुबह की शांति थी और दूसरी तरफ अचानक उठती आग की लपटें! गाजियाबाद के वसुंधरा में सुबह-सुबह आग का कहर! 5 परिवारों का आशियाना खाक हो गया। मेहनत की कमाई से खड़ी की गई झोपड़ियाँ मिनटों में जल गईं, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बताया जा रहा है कि आज सुबह (4 मई 2026) करीब 5:30 बजे वसुंधरा सेक्टर-9 स्थित झुग्गियों में भाषण आग लग गई। इस अग्निकांड में 5 झोपड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं, लेकिन दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जिसमें कपड़े प्रेस करने का काम करने वाले शिराजुद्दीन, महराज, मनीराम, नरेश और राजेश की 5 झोपड़ियां जलकर पूरी तरह खाक हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही वैशाली फायर स्टेशन से दमकल की 3 गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल के अनुसार, दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग को पास के पक्के मकानों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई।
खुद कर सकते है अपनी जनगणना
कहीं सरकार के स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी तो कहीं व्यवस्था में पारदर्शिता की बात। गाजियाबाद की तीसरी खबर डिजिटल जनगणना से जुड़ी है। अब अपनी जानकारी, अपनी उंगलियों पर! डिजिटल इंडिया के तहत देश की पहली डिजिटल जनगणना 2027 का आगाज होने जा रहा है। गाजियाबाद में 7 मई से शुरू होने वाली इस ‘स्व-गणना’ प्रक्रिया में लोग अब घर बैठे ही मोबाइल के जरिए अपना विवरण दर्ज कर सकेंगे, जिससे न केवल समय बचेगा बल्कि व्यवस्था में भी अधिक पारदर्शिता आएगी। पारदर्शिता आएगी। तो क्या आप डिजिटल जनगणना के लिए तैयार हैं?
मीडिया द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि भारत की पहली डिजिटल जनगणना 2027 के तहत अब नागरिकों को ‘स्व-गणना’ (Self-Enumeration) की बड़ी सुविधा मिलने जा रही है, जिसकी प्रक्रिया गाजियाबाद में आगामी 7 मई से शुरू होगी। इस नई व्यवस्था के जरिए लोग जनगणना पोर्टल या मोबाइल ऐप पर अपने मोबाइल नंबर से पंजीकरण कर घर बैठे ही परिवार, शिक्षा और व्यवसाय जैसी जानकारियां डिजिटल रूप में भर सकेंगे,
जिससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि सरकारी कर्मियों के घर आने का लंबा इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। सरकार ने डेटा की सुरक्षा के लिए इसे पूरी तरह एन्क्रिप्टेड रखा है; प्रक्रिया पूरी होने पर नागरिकों को एक संदर्भ संख्या (Reference Number) मिलेगी, जिसे बाद में सत्यापन के लिए आने वाले प्रगणक को दिखाना होगा।
अग्निकांड के बाद अब RWA ने पेश की सुरक्षा और सेवा की नई मिसाल
हादसे से सबक और अपनों का साथ! गाजियाबाद की चौथी खबर इंदिरापुरम के उस अग्निकांड की है जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया था। गौड़ ग्रीन एवेन्यू अग्निकांड के बाद अब सोसाइटी की RWA एक्शन मोड में है। जहाँ एक तरफ सुरक्षा की जांच के लिए स्ट्रक्चरल ऑडिट का फैसला लिया गया है, वहीं दूसरी तरफ मुश्किल घड़ी में प्रभावित परिवारों की मदद के लिए ‘राहत फंड’ के जरिए मानवता की मिसाल पेश की जा रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बताया जा रहा है कि गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के फ्लैट में लगी भीषण आग से सबक लेते हुए RWA ने सुरक्षा पुख्ता करने के लिए अब सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। इसके तहत पूरी बिल्डिंग का स्ट्रक्चरल और फायर ऑडिट कराया जाएगा ताकि आग से ढांचे को हुए नुकसान और फायर फाइटिंग सिस्टम की वास्तविक स्थिति का पता चल सके और भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
साथ ही, मानवता की मिसाल पेश करते हुए RWA ने प्रभावित परिवारों की आर्थिक मदद के लिए एक विशेष ‘राहत फंड’ भी बनाया है, जिसमें सोसाइटी के निवासी स्वेच्छा से योगदान दे रहे हैं। इसके अलावा, निवासियों को आपात स्थितियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से जल्द ही एक विस्तृत फायर सेफ्टी ड्रिल भी आयोजित की जाएगी।
रक्षा मंत्रालय के एक रिटायर्ड अफसर के ही घर पर कब्जा
सुरक्षा की गुहार और न्याय का इंतजार! के बाद गाजियाबाद की पांचवीं खबर संजय नगर से है, जहाँ रक्षा मंत्रालय के एक रिटायर्ड अफसर के घर पर ही ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ हो गई। सालों की सेवा के बाद जब अफसर अपने घर लौटे, तो वहाँ ताला टूटा मिला और अनजान लोग कब्जा जमाए बैठे थे। क्या अब रक्षक के घर को भक्षकों से बचाना भी एक जंग बन गया है?
गाजियाबाद के संजय नगर सेक्टर-23 में रक्षा मंत्रालय से सेवानिवृत्त अधिकारी अमरेश चंद्र के बंद पड़े जीडीए फ्लैट पर अवैध कब्जे का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लंबे समय तक शहर से बाहर तैनात रहने के कारण बंद पड़े इस फ्लैट का ताला तोड़कर न केवल कुछ लोग वहां रहने लगे,
बल्कि उन्होंने घर का कीमती सामान भी गायब कर दिया और अब फर्जी दस्तावेज दिखाकर खुद को मालिक बता रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर मधुबन बापूधाम थाना पुलिस ने फारुख सिद्दीकी, उसकी पत्नी और अन्य के खिलाफ अतिक्रमण, चोरी, धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Top 5 Ghaziabad News में कहीं बिजली के बिलों ने जनता को परेशान किया, तो कहीं आग के हादसों ने हमें सुरक्षा के प्रति सचेत रहने की नसीहत दी। जहाँ डिजिटल जनगणना हमें भविष्य की ओर ले जा रही है, वहीं रिटायर्ड अफसर के घर पर कब्जे जैसी घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल भी खड़े किए हैं। उम्मीद है कि प्रशासन इन समस्याओं पर गौर करेगा और जनता को राहत मिलेगी।




























