सचिन तेंदुलकर के बेटे की हुई IPL में एंट्री…उठें सवाल, मुंबई इंडियंस ने बताया कारण

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 19 फ़रवरी 2021, 05:30 AM Updated: 19 फ़रवरी 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग का जल्द ही शुभारंभ होने वाला है। जिसे लेकर सभी 8 फ्रेंचाईजियां अपनी तैयारियों में लगी है। बीते दिन गुरुवार को चेन्नई में हुए मिनी ऑक्शन में सभी फ्रेंचाईजियों ने टीम में खाली हुए खिलाड़ियों के स्लॉट को भरा।

61 खाली स्लॉट पर 298 खिलाड़ी किस्मत आजमा रहे थे लेकिन सिर्फ 57 खिलाड़ियों पर ही फ्रेंचाईजियों ने भरोसा जताया। दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस आइपीएल इतिहास के सबसे महंगे क्रिकेटर साबित हुए।

राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 16.25 करोड़ में टीम में शामिल किया। लेकिन इससे इतर सबसे चर्चा में रहा मुंबई इंडियंस का सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पर भरोसा जताना।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में किया था डेब्यू

अर्जुन तेंदुलकर पिछले कुछ सीजन से इस फ्रेंचाईजी के नेट बॉलर के रुप में काम कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में डेब्यू किया था लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।

अब आइपीएल में उनके सेलेक्शन को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही है। कुछ लोगों ने क्रिकेट में नेपोटिज्म जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना भी शुरु कर दिया है। दरअसल, क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर काफी समय तक आइपीएल में मुंबई टीम का हिस्सा रहें।

जिसके बाद अब वह टीम में मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं। और उसी फ्रेंचाईजी ने उनके बेटे को आइपीएल के अगले सीजन के लिए टीम में शामिल किया है। मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को उनके 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीद लिया।

मुंबई इंडियंस के कोच ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने कहा है कि ‘अर्जुन तेंदुलकर को टीम ने उनके टैलेंट के कारण चुना गया। मुंबई इंडियंस में अर्जुन को बहुत सीखने को मिलेगा। अर्जुन समय के साथ अपने खेल को और भी बेहतर बनाएंगे।‘

उन्होंने कहा, सचिन तेंदुलकर की वजह से अर्जुन तेंदुलकर के सिर पर एक बड़ा टैग लगने वाला है, वह एक गेंदबाज हैं, बल्लेबाज नहींय़ यह अर्जुन के लिए सीखने का बड़ा मौका है। वह अभी भी युवा हैं।

दूसरी ओर फ्रेंचाईजी के डायरेक्टर जहीर खान ने कहा, ‘अर्जुन तेंदुलकर बहुत ही मेहनती हैं, वह काफी कुछ सीखना चाहते हैं, यह सबसे एक्साइटिंग बात है। सचिन तेंदुलकर का बेटा होने का एक्स्ट्रा प्रेशर उस पर हमेशा रहेगा, यह ऐसी चीज है, जिसके साथ उसे जीना होगा, टीम के माहौल से उसे मदद मिलेगी।‘

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds