दिवाली ग्लोअप के लिए चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 29 अक्टूबर 2024, 05:30 AM Updated: 29 अक्टूबर 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

इस दिवाली अगर आप भी सुन्दर दिखाना चाहते हैं. अगर आपको भी दिवाली ग्लो की तरह ग्लोइंग स्किन चाहिए है. तो इस दिवाली ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है. कुछ घरेलू चीजें आपकी त्वचा को ग्लोइंग बना सकती हैं.

ये 5 आसान मास्क हैं जो आप घर पर आसानी से बना सकते है. 

शहद और दही का मास्क – शहद और दही का फेस मास्क स्किन को मॉइस्चराइज और ब्राइटन करता है. इस मास्क को बनाने के लिए आपको शहद और दही को मिलाकर एक पेस्ट बनाना होगा. उसके बाद 15-20 मिनट तक चेहरे पर अप्लाई करके रखें. इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें.

टमाटर और नींबू का रस – टमाटर और नींबू का रस स्किन को  विटामिन सी और लाइकोपीन से भर देता है, जिससे    स्किन सईनी और ग्लोइंग होती है. इस मास्क को बनाने के लिए एक कटोरी में टमाटर का रस और नींबू का रस मिलाकर एक पेस्ट बना लें. इसके बाद अपने चेहरे पर 10-15 मिनट तक अप्लाई करके रखें और ठंडे पानी से धो लें.

एलोवेरा जेल और गुलाब जल
एलोवेरा जेल और गुलाब जल त्वचा को हाइड्रेट और ठंडक पहुंचाते हैं.  इस मास्क को बनाने के लिए आप एलोवेरा जेल और गुलाब जल को मिलाकर एक अच्छा सा पेस्ट बना लें. 15-20 मिनट तक लगाकर रखें और पानी से धो लें. इस मास्क को लगाने से पहले अपनी त्वचा को अच्छी तरह साफ करें और मास्क को लगाने के बाद ठंडे पानी से धो लें.

Also Read : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी में नहीं थम रहा अवैध निर्माण का सिलसिला, हादसों से नहीं ली कोई सीख, जानें क्या है पूरा मामला.

एग मास्क का करें यूज
आपको बता दें कि चेहरे पर से ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए आप एग मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं. इसे बनाने के लिए चेहरे पर अंडे का सफेद भाग में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं. इसे 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें. बाद में चेहरे को नॉर्मल पानी से धो दें. आपका चेहरा चमक उठेगा और सारे ब्लेक हेट्स निकल जाएंगे.

फलों का फेस पैक का करें यूज
अगर आपके पास दिवाली से पहले फेशियल करने का समय नहीं है तो आप घर पर फलों का फेस पैक बना सकती हैं. यह आपके चेहरे पर निखार को दोगुना कर देगा. पपीता फेस पैक एक बेहद अच्छा ऑप्शन है. इस फेस पैक को बनाने के लिए आप सबसे पहले पपीते के गूदे को निकाल लें और उसमें नींबू और दही मिलाकर इसे चेहरे पर लगाएं. इसके बाद चेहरे को पानी से धो दें. चेहरा कुछ ही देर में चमकने लगेगा.

also read : Bigg Boss 18 Highlights: विवेन ने दिया चाहत को अनोर्गनाइज्ड सदस्य का टैग, बिग बॉस ने सजा देने की बजाय दे डाली बड़ी जिम्मेदारी . 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds