Alia Bhatt Heart of Stone look : आलिया भट्ट की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'Heart of Stone' का लुक आया सामने!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 जुलाई 2022, 05:30 AM Updated: 09 जुलाई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

  बॉलीवुड की सुपरहिट अभिनेत्री अलिया भट्ट (Alia Bhatt) का हार्ट ऑफ़ स्टोन का लुक (Heart of Stone look) सामने आ गया है। जिसे देख कर फैन्स काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। बता दें , आलिया भट्ट अपना हॉलीवुड डेब्यू (Heart of Stone) से कर रहीं हैं। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की है। जहां एक फोटो में आलिया वंडर वुमन फेम गेल गैडॉट के साथ पोज देती नज़र आ रहीं हैं। गेल गैडॉट को आलिया ने हग किया हुआ है और दोनों के चेहरे पर मुस्कान है। दूसरे फोटो में आलिया ने लिखा है – ”हार्ट ऑफ स्टोन- आपके पास मेरा पूरा दिल है”। हार्ट ऑफ़ स्टोन की शूटिंग आलिया ने समाप्त कर दी है। ये फिल्म एक Spy Thriller है। जिसे टॉम हारपर निर्देशित कर रहें हैं। इस फिल्म में हॉलीवुड स्टार गेल गैडॉट और जमी डोरना अहम भूमिका में हैं। आलिया भट्ट बहुत जल्द माँ भी बनने वाली हैं, जिसके चलते वो अपनी सब फिल्म कमीटमेंट पूरी करने की तैयारियों में हैं।

गेल गैडॉट ने आलिया के फोटो पर कमेंट 

आलिया भट्ट ने अपनी पोस्ट में (Heart of Stone) के डायरेक्टर और पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया। साथ ही बताया कि वो घर आ रही है। इसपर कमेंट करते हुए उनकी मां सोनी राजदान ने दिल और क्लैफ करते हुए इमोजी बनाया। गेल ने कमेंट में लिखा, हमें अभी से आपकी याद आ रही है। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के (Heart of Stone look) पर उनके फैन्स के भी अच्छे-अच्छे कमेंट्स आ रहें हैं, जिसमें सब लोग आलिया की तारीफों  के पूल बांध रहें हैं। टॉम हार्पर द्वारा निर्देशित हार्ट ऑफ स्टोन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। आलिया अपने डेब्यू प्रोडक्शन डार्लिंग्स की रिलीज़ की तैयारी कर रही है। हाल ही इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है। इसमें शेफाली शाह, विजय वर्मा अहम किरदार में नजर आ रहें हैं। इसके अलावा वो अपने पति रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी नजर आने वाली है। रणबीर कपूर ने भी Alia Bhatt के (Heart of Stone look) की तारीफ की है। 

Also Read…जानिए कैसा होगा रणबीर-आलिया के बेबी रूम का कलर ?

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds