2024 में राहुल गांधी के लिए मुसीबत बनेंगे अखिलेश यादव, लोकसभा सीट अमेठी को लेकर कही ये बात

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

अमेठी लोकसभा क्षेत्र सीट को लेकर अखिलेश यादव ने दिया ये बड़ा बयान 

जब देश में लोकसभा चुनाव होते हैं तो अमेठी लोकसभा क्षेत्र सीट हमेशा से चर्चा रहती है क्योकि ये सीट कई समय से कांग्रेस पार्टी की थी. लेकिन 2019 में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से ये सीट छिन ली. जहां इस सीट को लेकर  कांग्रेस के कुछ नेताओं ने कहा है कि 2024 में भी राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. तो वहीं इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमेठी लोकसभा सीट को लेकर एक बयान दिया है.

Also Read- क्या होता है पेगासस, कैसे काम करता है ये स्पाईवेयर, कैंब्रिज में राहुल के इस बयान पर क्यों मचा हंगामा?.

अमेठी की दरिद्रता को मिटाने का लिया संकल्प

दरअसल, समाजवादी पार्टी ने राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है. लेकिन हाल ही में अमेठी पहुंचे समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यहाँ पर एक बयान दिया जिसके बाद ऐसा लग रहा है कि 2024 में अमेठी से अपना उम्मीदवार उतार सकते हैं. रविवार को अमेठी के दौरे पर गए अखिलेश ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा, ‘अमेठी में ग़रीब महिलाओं की दुर्दशा देखकर मन बहुत दुखी हुआ. यहां हमेशा वीआईपी जीते और हारे हैं, फिर भी यहां ऐसा हाल है तो बाकी प्रदेश का क्या कहना. अगली बार अमेठी बड़े लोगों को नहीं, बड़े दिलवाले लोगों को चुनेगा. सपा अमेठी की दरिद्रता को मिटाने का संकल्प उठाती है.’ इसी के साथ अखिलेश ने अपने ट्वीट के साथ अपने अमेठी के दौरे की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं

2024 में फिर से लड़ेंगे राहुल गांधी?

अमेठी लोकसभा क्षेत्र अर्से से नेहरू-गांधी परिवार का गढ़ माना जाता रहा है. और इस वजह से समाजवादी पार्टी यहां से अपना प्रत्याशी खड़ा नहीं करती है. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी नेता और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को हरा दिया था. कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के नेता अजय राय ने हाल ही में कहा था कि राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव फिर से अमेठी से लड़ेंगे, जिसके साथ नेहरू-गांधी परिवार के पुराने संबंध हैं. अजय राय ने इस साल की शुरुआत में राजनीतिक गढ़ में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के वास्ते समर्थन जुटाने के लिए एक यात्रा के दौरान यह बात कही थी.

अखिलेश ने बीजेपी पर भी साधा निशाना

वहीं अपने दौरे के दौरान अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा था. उन्होंने केंद्रीय मंत्री ईरानी का नाम लिए बगैर क्षेत्र की जनता से उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में हराने की अपील की. अखिलेश ने बेरोजगारी और महंगाई का हवाला देते हुए कहा था कि पहले बीजेपी के लोग महंगाई पर सिलेंडर सिर पर लेकर चलते थे, 13 रुपये किलो चीनी देने की बात करते थे लेकिन आज महंगाई चरम पर है तो इनके पास कोई जवाब नहीं है. अखिलेश ने अमेठी से भाजपा सांसद स्मृति ईरानी का बिना नाम लिए कहा कि सिलेंडर वाली यहीं से सांसद हैं और 2024 में होने वाले चुनाव में इन्‍हें जरूर हराएं.

7 बार विदेशी धरती पर भारत सरकार के खिलाफ बयान दे चुकें हैं राहुल गाँधी

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds