भस्म लगाकर अब इस फिल्म में नजर आएंगे अजय देवगन

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 नवम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 21 नवम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

दृश्यम 2 के बाद फिल्म भोला में नजर आएंगे अजय देवगन 

हाल ही में बड़े परदे पर सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म ‘दृश्यम 2’ ( Drishyam 2) रिलीज़ हुई और ये फिल्म हिट साबित हुई है. वहीं इस फिल्म पर सफलता मिलने के बाद अजय देवगान (Ajay Devgn) की नयी फिल्म आने वाली है और अब वो इस नयी फिल्म में नजर आने वाले हैं.

Also Read-अमिताभ बच्चन की ये फिल्म बनी जया बच्चन से शादी करने की वजह.

फिल्म ‘भोला’ का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज 

अजय देवगान ने फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया है और ये मोशन पोस्टर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस पोस्टर में अजय की झलक भी दिखती है, वह भस्म लगाते नजर आते हैं. वहीं इस पोस्टर में त्रिशूल, धमाकेदार बैक ग्राउंड म्यूजिक भी सुनने को मिलता है.

तब्बू के साथ नजर आयेंगे अजय 

इस मोशन पोस्टर को  देखने के बाद कहा जा रहा है कि फिल्म ‘भोला’ (Bholaa) में अजय देवगन के साथ एक्ट्रेस तब्बू भी नजर आएँगी. वहीं अजय देवगन इस फिल्म के निर्देशक भी हैं.

इस फिल्म का रीमेक है फिल्म भोला 

अजय देवगन की ये नयी फिल्म ‘भोला’ साउथ सुपरस्टार कार्थी शिवकुमार की सुपरहिट फिल्म ‘कैथी’ का हिंदी रीमेक है. साल 2019 में आई तमिल फिल्म कैथी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. मोशन पोस्टर के साथ ‘भोला’ के टीजर की अनाउंसमेंट भी हुई है. बता दें कि कल यानी 22 नवंबर को भोला का टीजर रिलीज किया जाएगा.

Also Read- बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जिसके प्रेमी के तोहफे की वजह से हो गया उसका मर्डर.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds