बुर्ज खलीफा के बाद इन देशों में हैं दुनिया की सबसे ऊंची इमारतें, लिस्ट में चीन का भी नाम

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 11 मई 2024, 12:00 AM 🔄 Updated: 11 मई 2024, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

जब दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों की बात आती है तो दुबई के बुर्ज खलीफा का नाम सबसे पहले आता है। जिसकी ऊंचाई 829.8 मीटर यानि 2,722 फीट है। इस गगनचुंबी इमारत को देखने के लिए सिर्फ दुबई से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं। हालांकि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत सिर्फ दुबई में ही नहीं है, दुबई के अलावा भी ऐसे कई देश हैं जहां दुनिया की सबसे ऊंची इमारतें मौजूद हैं। आइए आपको बताते हैं दुनिया की 5 सबसे ऊंची इमारतें।

और पढ़ें: फोन खरीदने से पहले हमारी टॉप-10 बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन की लिस्ट देखें, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से रहें अपडेट 

बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa)

यह दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। यह दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) में है। इस इमारत की ऊंचाई 2,717 फीट है। इसकी लंबाई 828 मीटर है और इसमें 163 मंजिलें हैं। इस इमारत का निर्माण कार्य 2004 में शुरू हुआ था और 2010 में इसका आधिकारिक उद्घाटन किया गया था। घरों, कार्यालयों, शॉपिंग मॉल और होटलों के अलावा, इसमें 30 एकड़ में बनी एक झील भी है। इस इमारत के निर्माण में लगभग 97 अरब रुपये की लागत आई है।

Burj Khalifa
Source: Google

शंघाई टावर (Shanghai Tower)

चीन के शंघाई शहर में बना शंघाई टॉवर दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत है। 2,073 फीट ऊंची यह इमारत 2015 में बनकर तैयार हुई थी। इस इमारत में 128 मंजिल हैं। शंघाई टॉवर को बनाने में लगभग 2.4 बिलियन डॉलर की लागत आई। इस बिल्डिंग का निर्माण कार्य 2008 में शुरू हुआ था। इसका डिजाइन अमेरिकी कंपनी जेन्सलर ने तैयार किया है। चीन का शंघाई टावर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत दुबई की बुर्ज खलीफा से करीब 200 मीटर छोटा है।

Shanghai Tower
Source: Google

मक्का रॉयल क्लॉक टावर (Mecca Royal Clock Tower)

यह टावर सऊदी अरब के विश्व प्रसिद्ध मक्का शहर में है। 1,972 फीट ऊंचे इस टावर का निर्माण 2012 में हुआ था। इस बिल्डिंग के ऊपर 120 वें फ्लोर पर एक जर्मन आर्किटेक कंपनी ने क्लॉक टावर बनाया है।

Mecca Royal Clock Tower
Source: Google

वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (World Trade Center)

यह इमारत अमेरिका के न्यू यॉर्क शहर में है। इसकी ऊंचाई 1,776 फीट है। इसका निर्माण कार्य 2014 में पूरा हुआ थाये इमारत 104 मंजिला है। यहां से न्यूयॉर्क, मैनहटन, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, ब्रुकलिन ब्रिज, एंपायर स्टेट बिल्डिंग और ग्राउंड जीरो मेमोरियल साफ-साफ दिखता है।

World Trade Center
source: Google

ताइपे 101 (Taipei 101)

यह इमारत ताइवान में है। 1,667 फीट ऊंची इस बिल्डिंग का निर्माण 2004 में हुआ था। ताइवान में नीले-हरे कांच की दीवारों के साथ 509 मीटर की ऊंचाई वाली ताइपे दुनिया में सबसे बड़ी हरे रंग की बिल्डिंग है। इसे लीडरशिप इन एनर्जी और एनवायरमेंट डिजाइन(एलईईडी) अवॉर्ड भी मिल चुका है।

Taipei 101
Source: Google

और पढ़ें: अगर आप नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो जानिए भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 6 कार

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds