Laila Khan Murder Case: 13 साल बाद एक्ट्रेस लैला खान को मिला न्याय, जानिए हत्याकांड की पूरी कहानी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 26 मई 2024, 05:30 AM Updated: 26 मई 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

मशहूर अभिनेत्री लैला खान और पांच अन्य की 2011 में हुई हत्या के मामले में मुंबई सेशन कोर्ट ने परवेज टाक को मौत की सजा सुनाई है। वहीं सबूत मिटाने के आरोप में सश्रम कारावास की सजा दी गयी है। दरअसल, राजेश खन्ना जैसे बड़े अभिनेताओं के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस लैला खान, उनकी मां और चार भाई-बहनों की साल 2011 में हत्या कर दी गई थी। ऐसा करने वाला कोई और नहीं बल्कि लैला खान के सौतेले पिता परवेज टाक थे। लैला की मां सेलिना ने तीन शादियां की थीं और परवेज उनके तीसरे पति थे।

और पढ़ें: नोएडा के थाई स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़, व्हाट्सएप के जरिए चलाया जा रहा था धंधा

लैला खान की अमीरी बनी मौत की वजह

अपने दौर में लैला भले ही बड़ी एक्ट्रेस बनने के लिए संघर्ष कर रही हो, लेकिन उनके पास दौलत की कोई कमी नहीं थी। लैला के पास नासिक के इगतपुरी में एक बंगला, मुंबई के ओशिवारा और मीरा रोड में एक-एक फ्लैट और अंधेरी के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में एक दुकान भी थी। खबरों की मानें तो परवेज का सेलिना से संपत्ति को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने पूरे परिवार को मार डाला। 13 साल बाद लैला खान और उनके परिवार को न्याय मिला। हाल ही में मुंबई सेशन कोर्ट ने इस मामले में परवेज को मौत की सजा सुनाई है।

ऐसे रची हत्या की कहानी

खबरों के मुताबिक, 30 जनवरी 2011 को लैला अपनी मां और भाई-बहनों के साथ मुंबई के ओशिवारा से इगतपुरी अपने बंगले में रहने के लिए गई थीं। वे एक सफेद स्कॉर्पियो और एक मित्सुबिशी आउटलैंडर कार में निकले। बाद में इन दोनों कारों की मदद से पुलिस ने परवेज को पकड़ लिया।

परवेज ने इगतपुरी में ही सभी की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया। मार्च 2011 में लैला के अपने पिता नादिर शाह ने परवेज़ टाक और उसके साथी आसिफ सेख के खिलाफ परिवार को गायब करने और अपहरण का मामला दर्ज कराया था।

फार्म हाउस से कंकाल मिले हैं

हत्या करने के बाद से फरार परवेज को पुलिस ने तब पकड़ा जब महाराष्ट्र नंबर की स्कॉर्पियो एक हफ्ते से जम्मू के एक होटल के पीछे खड़ी थी। जून 2011 में जम्मू-कश्मीर ने तीन हफ्ते तक सर्च ऑपरेशन चलाया और फिर परवेज़ को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान परवेज ने हत्या की बात कबूल करते हुए बताया कि उसने इगतपुरी के एक फार्म हाउस में सेलिना और उसके पूरे परिवार की हत्या कर दी थी। और फिर उनके सभी शवों को वहीं गड्ढे खोदकर दफना दिया गया। उनकी सूचना पर पुलिस ने फार्म हाउस से लैला, सेलिना और उनके परिवार के सदस्यों के कंकाल बरामद किए।

और पढ़ें: पुणे पोर्श कांड का आरोपी निकला 600 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का वारिस, पिता है शहर का जाना-माना बिल्डर

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds