…तो सार्वजनिक रूप से खुद को फांसी पर लटका लूंगा, Mamata Banerjee के भतीजे Abhishek Banerjee ने क्यों कहा ऐसा?

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और TMC नेता अभिषेक बनर्जी मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर विवादों में है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) उनसे पूछताछ करने जा रही है। वहीं इस बीच अभिषेक बनर्जी ने अपने ऊपर हो रही इस कार्रवाई पर एक बड़ा बयान दे दिया है। TMC सांसद ने कहा कि उन पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वो अगर सही साबित हुए तो मैं फांसी लगा लूंगा। 

कोयला घोटाले का है मामला

दरअसल, ये पूरा मामला कोयला घोटाले के मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। आज यानी सोमवार को ही अभिषेक से इस मामले में पूछताछ होनी है, जिसके लिए वो दिल्ली भी पहुंच चुके है। वहीं अभिषेक बनर्जी के अलावा ईडी ने उनकी पत्नी रुजिरा को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि उन्होंने कोरोना महामारी का हवाला देकर अपने घर पर ही पूछताछ करने की मांग की थीं। जानकारी के मुताबिक इन दोनों पर ये आरोप लगे हैं कि इन्होंने अपनी कंपनी में ऐसी कंपनियों के फंड ट्रांस्फर करवाए, जिन पर कोयला घोटाले में लिप्त होने के आरोप लगे। 

‘जांच का सामना करने के लिए हूं तैयार’

हालांकि TMC नेता इन सभी आरोपों को गलत बता रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि वो किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार है। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मैं किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हूं।

इसके अलावा अभिषेक आगे ये भी बोले कि जैसा मैंने नवंबर में भी बोला था, मैं उस बात को दोहराता हूं। अगर कोई केंद्रीय एजेंसी किसी भी अवैध लेन-देन में 10 पैसे की भी मेरी संलिप्तता को साबित कर देती है, तो CBI या ED की जरूरत नहीं, मैं मंच पर खुद को सार्वजनिक रूप से फांसी पर लटका लूंगा।

एजेंसियों का राजनीतिक फायदा उठा रही बीजेपी?

साथ ही इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए ये भी कहा कि पार्टी बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली हार का बदला लेने के लिए ये हथकंडा अपना रही है। अभिषेक ने कहा कि बीजेपी, TMC से राजनीतिक रूप से नहीं लड़ सकती, इसलिए अब वो प्रतिशोध की राजनीति पर उतर आई। इसलिए वो अपने राजनीतिक हितों को आगे बढ़ाने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds