फायदे के साथ कई गंभीर नुकसान भी पहुंचाता है Aloe vera, जानिए इसके Side Effects के बारे में…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 06 सितम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 06 सितम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

एलोवेरा जो की एक आयुर्वेदिक पौधे है और जिसके हजारों साल से लोग के इलाज के लिए इस्तेमाल में लाया जाता रहा है। स्किन के लिए फायदेमंद तो ये है ही इसके अलावा कई शरीरिक परेशानियों को भी ये ठीक करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एलोवेरा फायदे के अलावा कई बार शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। चलिए आज एलोवेरा के नुकसान यानी कि Side Effects के बारे में बात करते है…

दरअसल कुछ रिसर्च में एलोवेरा के नुकसान को भी माना गया है। एलोवेरा में लैक्सेटिव तत्‍व होते है जो कि बॉडी के लिए नुकसानदायक होते हैं। ये एलोवेरा कि पत्ती के भीतरी लेयर में होता है तो ऐसे में जब हम इसे जूस या फिर जेल के तौर पर यूज करते हैं तो कई बार लैक्सेटिव लेयर इसमें मौजूद होते है। इससे बॉडी को दिक्कत हो सकती है। 

डिहाइड्रेशन की हो सकती है परेशानी 

एलोवेरा जूस का सेवन करने से डिहाइड्रेशन की समस्या होने की भी संभावना रहती है। कई बार लोग सुबह सुबह एलोवेरा जूस का सेवन करते हैं, लेकिन इसका ज्यादा सेवन आपके लिए नुकसानदेही साबित हो सकता है। 

कमजोरी महसूस होना

एलोवेरा के जूस को लगातार पिया जाए तो पोटेशियम की मात्रा शरीर में ज्यादा हो सकती है। इससे हो ये सकता है कि अनियमित दिल की धड़कन के साथ ही कमजोरी की समस्या पैदा हो सकती है। अगर आप पहले से दिल के रोगी हैं, तब तो डॉक्‍टर से सलाह लेकर ही एलोवेरा के जूस का सेवन करें।

स्किन एलर्जी की परेशानी पैदा होने का डर होना

एलोवेरा जेल को अपनी स्किन की परेशानी को कम करने या फिर दूर करने के लिए ज्यादातर बार यूज किया जाता है। लेकिन क्या आपको बता है कि स्कीन के लिए इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से हो ये भी सकता है कि स्किन पर रैशेज निकल आए या फिर खुजली और रेडनेस जैसी परेशानी हो जाए। 

इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम की परेशानी होने का डर

अमूमन, कब्‍ज की परेशानी में एलोवेरा जूस पीने को कह दिया जाता है, लेकिन पाचन को लेकर कोई शिकायत होने पर एलोवेरा जूस पीना छोड़ देना सही हो सकता है। क्योंकि इस जूस में लैक्सेटिव होता है, जिससे इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम जैसी शिकायत के बढ़ने का खतरा हो सकता है। इससे पेट दर्द, डायरिया और लूज मोशन होने का डर है।

ब्लड प्रेशर पर भी पड़ सकता है बुरा असर

लगातार कई दिनों से अगर एलोवेरा सेवन किया जा रहा है तो इसका ब्लड प्रेशर पर असर पड़ सकता है और बीपी लो होने की समस्या पैदा हो सकती है।

प्रेग्नेंसी में एलोवेरा का इस्तेमाल हो सकता है हानिकारक

प्रेग्‍नेंसी में मौजूद लैक्टेटिंग प्रोपर्टी हानिकारक हो सकती हैं। इससे गर्भपात होने तक का डर होता है। ऐसे में एलोवेरा का सेवन इस दौरान तो नहीं ही करना चाहिए और सबसे पहले तो डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए ऐसे किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले।

DISCLAIMER: जो जानकारियां आपको दी गई हैं वो अलग-अलग स्त्रोतों से जुटाई गई  हैं। नेड्रिक न्यूज इन जानकारियों को सिर्फ आप  तक पहुंचाने का एक जरिया  है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds