ब्रिटेन के एक टीचर ने अपने स्टूडेंट के साथ किया ऐसा घिनौना काम, सुनकर सभी के होश उड़ें!

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

 ब्रिटेन (Britain) से एक यौन उत्पीड़न (Sexual Harasment) का दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, जिसने सभी को होश उड़ा दिए हैं। ब्रिटेन  के एक टीचर ने अपने से आधे उम्र की स्टूडेंट का बलात्कार किया है।  बता दें, उस 32 साल के टीचर पर स्टूडेंट के साथ शारीरिक संबध बनाने पर ब्रिटेन पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है। टीचर ने पहली बार स्टूडेंट के साथ तब संबंध बनाया था, जब वो महज 16 साल की थी। फिलहाल, पुलिस आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। टीचर को किसी भी स्कूल में पढ़ाने से बैन कर दिया गया है। 

क्या है पूरा मामला 

एडम जेम्स नाम के टीचर पर अपनी स्टूडेंट के साथ शारीरिक संबध बनाने पर एक्शन लिया गया है। एडम पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया और ईमेल के जरिए स्टूडेंट को अश्लील मैसेज भेजे थे। वो स्टूडेंट को अपनी न्यूड फोटो भी भेजता था। हाल ही में एक टीचिंग रेगुलेशन एजेंसी में सुनवाई के दौरान पता चला कि एडम चोरी-छिपे अपनी स्टूडेंट को पार्क में घुमाने और लंच पर ले जाता था। इतना ही एक बार वो स्टूडेंट को अपने घर भी ले गया था। 

लेकिन तभी वहां एडम का भाई आ गया, जिसके चलते उसे स्टूडेंट को अलमारी में छिपाना पड़ा। एडम ने स्टूडेंट के स्कूल छोड़ने के बाद उसके साथ संबंध बनाए थे। हालांकि, स्कूल के दौरान वह उसे मैसेज आदि भेजता रहता था। एडम में स्कूल में बाकी लोगों की अपेक्षा उस स्टूडेंट के ज्यादा नजदीक जाने की कोशिश करता रहता था। फिलहाल, एडम से पूछताछ कर पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं उसने दूसरे स्कूलों में भी यही करतूत तो नहीं की थी। टीचिंग रेगुलेशन एजेंसी ने नाबालिग स्टूडेंट से फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद उसे स्कूल में पढ़ाने से बैन कर दिया है। ब्रिटेन पुलिस (Britain Police) का दावा है कि वो इस Sexual harasment के मामले की पूरी तरीके से जांच करेगी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds