Trending

अजय देवगन को अपनी फिल्मों में क्यों लेते हैं रोहित शेट्टी?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 Apr 2023, 12:00 AM | Updated: 01 Apr 2023, 12:00 AM

एक्शन के दौरान गाड़ी उछालने और कॉमेडी जैसी फिल्में बनाने वाले रोहित शेट्टी की गिनती आज के समय बॉलीवुड के बेहतरीन डायरेक्टर में होती है. अभी तक रोहित शेट्टी ने ‘गोलमाल’, ‘सिंघम’, ‘जमीन’, ‘बोल बच्चन’, ‘संडे’ जैसी तमाम फिल्में बनाई हैं लेकिन इन सभी फिल्मों में एक एक्टर हैं जो हर बार नजर आया है और वो है अजय देवगन. रोहित शेट्टी की फिल्मों में रोहित शेट्टी की मौजदगी को दर्शक इत्तेफाक का नाम देते हैं लेकिन ये इत्तेफाक नही है ये हैं रोहित शेट्टी और अजय देवगन के बीच बना हुआ रिश्ता. जिसकी वजह हैं अजय देवगन के पिता वीरू देवगन. 

Also Read- एस एस राजामौली से अजय देवगन को पहले ‘चिढ़’ थी, फिर ऐसे हुई दोस्ती की शुरुआत

 रोहित शेट्टी और अजय की साथ में हुई परवरिश 

रोहित शेट्टी और अजय देवगन दोस्त भी हैं और भाई भी क्योंकि इन दोनों की परवरिश साथ में हुई और ये दोनों साथ में बड़े हुए. रोहित शेट्टी की कामयाबी के पीछे अजय देवगन के पिता वीरू का बहुत बड़ा हाथ है  उन्होंने रोहित को  काम सिखाया जिसकी वजह से वो उन्हें अपना गुरु मानते थे. 

अजय देवगन को अपनी फिल्मों में क्यों लेते हैं रोहित शेट्टी? — Nedrick News

वीरू देवगन को मानते हैं अपना गुरु 

रोहित शेट्टी वीरू देवगन को गुरू भी मानते थे और कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि  अजय देवगन के पिता वीरू की वजह से वो इतने सफल डायरेक्टर बने हैं वहीं रोहित शेट्टी ने ये भी खुलासा किया कि उनकी फिल्मों में अजय का होना कोई समझौता नहीं बल्कि फिल्म की जरूरत रही है.

अजय देवगन को अपनी फिल्मों में क्यों लेते हैं रोहित शेट्टी? — Nedrick News

अजय की फिल्म से करी करियर की शुरुआत

 रोहित शेट्टी ने अजय देवगन की सुपरहिट की सुपरहिट फिल्म फूल और कांटे से अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में वे एक असिस्टेंट डायरेक्टर की भूमिका में थे. अजय देवगन की ही कुछ अन्य फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करने के बाद अजय देवगन के ही साथ उन्होंने अपनी पहली फिल्म बनाई और फिल्म का नाम था जमीन.वहीं रोहित शीटी ने जब कॉमेडी फ़िल्में बनाना शुरू किया तब से सबकुछ बदल गया उनकी फिल्म हिट होती गयी और आज वो सफलता के ऊछे पायदान पर बैठे हैं.  

Also Read- बवाल है अजय देवगन की 10 अपकमिंग फिल्में.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds