होली के बाद मनाया जाता है ये खास त्यौहार रंगपंचमी, जानिए क्या है इस त्यौहार को लेकर मान्यता

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 07 मार्च 2023, 05:30 AM Updated: 07 मार्च 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

होली के बाद मनाया जाएगा रंगपंचमी का त्यौहार

भारत में जहाँ 7 और 8 मार्च को होली (Holi 2023) का त्यौहार मनाया जाएगा. जहाँ होली के मौके पर सभी लोग एक-दूसरे पर रंग लगाते हैं तो वहीं इस त्यौहार के बाद देश में रंग पंचमी (Rang Panchami) का त्यौहार मनाया जाता है. वहीं इस पोस्ट के जरिए हम आपको इस रंग पंचमी त्यौहार (Rang Panchami festival) को लेकर खास जानकारी देने जा रहे हैं.  

Also Read- काशी मसान होली: 3 मार्च को श्मशान घाट पर मनाई जाएगी भस्म की होली, सुन्दर स्त्रियाँ करेंगी सारी रात नाच-गाना….

इस दिन मनाया जायेगा रंग पंचमी का त्यौहार  

हिंदू धर्म में रंग पंचमी का विशेष महत्व है और यह पर्व होली के पांच दिन बाद मनाया जाता है. जहाँ इस होलिका दहन 7 मार्च को और रंग वाली होली 8 मार्च को खेली जाएगी. तो वहीं 12 मार्च 2023 को रंगपंचमी का त्योहार मनाया जाएगा. 

होली के बाद मनाया जाता है ये खास त्यौहार रंगपंचमी, जानिए क्या है इस त्यौहार को लेकर मान्यता — NEDRICK NEWS

क्या है इस त्यौहार को लेकर मान्यता

इस रंगपंचमी के त्यौहार को लेकर मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने राधारानी के साथ होली खेली थी. इसी कारण इस दिन विधि-विधान से राधा-कृष्ण का पूजा करने के बाद गुलाल आदि अर्पित करके खेला जाता है. दूसरी पौराणिक कथा के अनुसार, होलाष्टक के दिन भगवान शिव ने कामदेव को भस्म कर दिया था जिसके कारण देवलोक में सब दुखी थे. लेकिन देवी रति और देवताओं की प्रार्थना पर कामदेव को दोबारा जीवित कर देने का आश्वासन भगवान शिव ने दिया तो सभी देवी-देवता प्रसन्न हो गए और रंगोत्सव मनाने लगे. इसके बाद से ही पंचमी तिथि को रंगपंचमी का त्योहार मनाया जाने लगा. इस दिन देवी-देवताओं के साथ होली खेली जाती है। इस दिन शास्त्रों के अनुसार, देवी-देवताओं को समर्पित रंग पंचमी के इस पर्व को देव पंचमी भी कहा जाता है और देवी-देवताओं को साथ होली खेलने पर वे सुख-समृद्धि और वैभव का आशीर्वाद देते हैं. 

होली के बाद मनाया जाता है ये खास त्यौहार रंगपंचमी, जानिए क्या है इस त्यौहार को लेकर मान्यता — NEDRICK NEWS

रंग पंचमी का महत्व

होली के पांचवे दिन मनाया जाने वाले इस त्योहार के दिन घरों में विशेष भोजन बनाया जाता है, जिसे पूरन पोली कहा जाता है। रंग पंचमी के महत्व को देखते हुए इसका एक और नाम प्रचलित है, जिसे श्रीपंचमी कहा जाता है। इस दिन देवताओं संग रंग गुलाल खेलने पर घर में श्री अर्थात धन समृद्धि की वृद्धि होती है। वहीं इस त्यौहार पर  शरीर पर रंग नहीं लगाकर बल्कि रंग को हवा में उड़ाया जाता है और जब रंग हवा में उड़ता है, तब तमोगुण और रजोगुण का नाश होता है। इनके नाश होने के बाद सतोगुण में वृद्धि होती है.

इन जगहों पर मनाया जाता है ये त्यौहार 

ये रंग पंचमी का त्योहार प्रमुख रूप से महाराष्ट्र में मनाया जाता है. इसी के साथ महाराष्ट्र के अलावा राजस्थान, मध्यप्रदेश में भी मनाया जाता है. वहीँ इस रंगपंचमी के त्यौहार को होली का अंतिम दिन माना जाता था और इसके बाद कोई रंग नहीं खेलता था।

Also Read- जानिए होली के पहले क्यों मनाया जाता है होलिका दहन का पर्व, इस त्यौहार पर खास दोस्तों, रिश्तेदारों को भेजें ये खास सन्देश.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds