Trending

बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के बाद नए लुक में नजर आए रैपर और सिंगर बादशाह

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 06 Mar 2023, 12:00 AM | Updated: 06 Mar 2023, 12:00 AM

बादशाह का बदला लुक, नए अंदाज में आए नजर 

रैपर और सिंगर आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया यानी बादशाह (Badshah) की एक तस्वीर आई है और इस तस्वीर की वजह से इस समय बाहशाह चर्चा का विषय बने हुए हैं. दरअसल, बॉलीवुड से लेकर पंजाबी में कई हिट गाने दे चुके बाहशाह अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन (Badshah Body Transformation) की वजह से चर्चा में बने हुए हैं. 

Also Read – 1982 के बाद फिर फिल्म के एक्शन सीन के दौरान घायल हुए अमिताभ बच्चन, सांस लेने में हो रही है दिक्कत.

बादशाह ने किया वजन कम 

 जानकारी के अनुसार, बादशाह ने हाल ही में एक फोटो शेयर की है और इस फोटो में बादशाह की बॉडी में बदलाव देखा जा सकता है. फोटो में वो जिम में खड़े होकर अपनी मांसपेशियों को फ्लेक्स करते हुए नजर आ रहे हैं. इस फोटो में बादशाह का वजन काफी कम नजर आ रहा है. बादशाह के फैन्स को इस फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन पर विश्वास नहीं हो रहा है और सोशल मीडिया पर उनके फैन्स उनकी जमकर की तारीफ कर रहे हैं

फैन्स ने करी तारीफ 

बादशाह के ट्रांसफॉर्मेशन वाली तस्वीर पर उनके फैंस के साथ ही बॉलीवुड से जुड़े लोग भी कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा- DJ वाले बाबू मेरी बॉडी बनवा दो। एक और यूजर ने कहा- सही है भाई, ब्रेकअप के बाद अक्सर लोग जिम ज्वॉइन करते हैं, या फिर UPSC क्रैक करते हैं। एक यूजर ने तो बादशाह की तुलना WWE के ब्रॉक लेसनर से कर दी। वहीं एक और शख्स ने बादशाह को Body Shah बता दिया।

बादशाह को हुई थी ये गंभीर बीमारी

वहीं इस फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर बादशाह ने एक बार डिप्रेशन, चिंता और स्लीप एपनिया से पीड़ित होने का खुलासा किया था. इसके अलावा, उन्होंने अपने फिटनेस रहस्यों के बारे में भी बताया था. बादशाह बताया था कि वो स्लीप एपनिया से पीड़ित हैं, जो एक समय में खराब हो गया था और उन्हें अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर काम करने की जरूरत थी.

Also Read-सैफ अली खान से पहले पपराजी पर भड़क चुके हैं ये सेलेबस, एक ने दी गन्दी गाली तो एक ने दिया श्राप.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds