1982 के बाद फिर फिल्म के एक्शन सीन के दौरान घायल हुए अमिताभ बच्चन, सांस लेने में हो रही है दिक्कत

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 06 मार्च 2023, 05:30 AM Updated: 06 मार्च 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

फिल्म ‘प्रोजेक्ट-K’ एक्शन सीन के दौरान घायल हुए अमिताभ 

साल 1982 की फिल्म ‘कूली’ के दौरान बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan injured) घायल हो गए थे. वहीं अब अमिताभ बच्चन एक फिर से एक्शन सीन करते हुए घायल हो गए हैं. जिसके बाद अब फिल्म की शूटिंग को कैंसिल हो गयी है और अब उनका ट्रीटमेंट चल रहा है.

Also Read- ट्विटर पर अमिताभ बच्चन से हुई ये बड़ी गलती, माफी मांगने पर फैन्स ने ले लिए मजे.

जानिए कैसे हादसे का शिकार हुए बिग-बी 

1982 के बाद फिर फिल्म के एक्शन सीन के दौरान घायल हुए अमिताभ बच्चन, सांस लेने में हो रही है दिक्कत — NEDRICK NEWS

जानकरी के अनुसार, बिग बी हैदराबाद में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘प्रोजेक्ट-K’ (Project K) की शूटिंग कर रहे थे, इस दौरान एक एक्शन सीन फिल्माने के दौरान अमिताभ बच्चन हादसे का शिकार हो गये. जिसके बाद हैदराबाद के एआईजी अस्पताल ले जाया गया.  यहां इलाज के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें छुट्टी तो दे दी है लेकिन वे अभी भी काफी दर्द महसूस कर रहे हैं. मूव करने और सांस लेने तक में भी तकलीफ हो रही है. 

ब्लॉग में दी हादसे की जानकारी

1982 के बाद फिर फिल्म के एक्शन सीन के दौरान घायल हुए अमिताभ बच्चन, सांस लेने में हो रही है दिक्कत — NEDRICK NEWS

अपनी तबियत खराब होने जानकरी खुद अमिताभ ने अपने ब्लॉग (Blog) में दी है. अपने ब्लॉग में उन्होंने बताया कि उनकी पसली और मांसपेशियों में गंभीर चोटें आई हैं. रिब (पसली) कार्टिलेज पॉप हो गया है और दाहिनी रिब केज की साइड की मांसपेशी फट गई है. अमिताभ बच्चन का कहना है कि पूरी तरह से ठीक होने में अभी उन्हें समय लग सकता है. वे मुंबई अपने घर वापस लौट गए हैं. डॉक्टर्स ने कुछ पेन किलर्स भी दी हैं, ताकी वे घर रहकर दर्द से कुछ हद तक राहत पा सकें.

दूसरी बार घायल हुए महानायक 

1982 के बाद फिर फिल्म के एक्शन सीन के दौरान घायल हुए अमिताभ बच्चन, सांस लेने में हो रही है दिक्कत — NEDRICK NEWS

आपको बता दें कि ये दूसरी बार है जब किसी फिल्म के एक्शन सीन के दौरान महानायक इस तरह से घायल हुए हैं. इससे पहले साल 1982 की फिल्म ‘कूली’ के दौरान भी उनेक साथ एक हादसा हुआ था. एक्शन सीन फिल्माने के दौरान फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे पुनीस इस्सर ने गलती से अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan injured) के पेट पर इतना तेज मुक्का मार दिया था कि उन्हें करीब डेढ़ महीने अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा. उस समय बड़ी मुश्किल से एक्टर की जान बचाई जा सकी थी.

Also Read- अमिताभ बच्चन की ये फिल्म बनी जया बच्चन से शादी करने की वजह.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds