सैफ अली खान से पहले पपराजी पर भड़क चुके हैं ये सेलेबस, एक ने दी गन्दी गाली तो एक ने दिया श्राप

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 04 Mar 2023, 12:00 AM | Updated: 04 Mar 2023, 12:00 AM

पपराजी की हरकतों पर भड़क चुके हैं ये सेलेबस 

हाल ही में सैफ अली खान का एक विडियो सामने आया है और इस विडियो में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पपराजी पर बुरी तरह नाराज (Saif Ali Khan Angry) होते नजर आये. दरअसल, सैफ अपनी बीवी करीना कपूर (Kareena Kapoor) के साथ डेट से लौट रहे थे और पपराजी ने उन्हें घेर लिया. पर्सनल टाइम में पैप्स की ये हरकतें देखकर सैफ भड़क गए और बोले ‘आप बेडरूम में भी आ जाइए’. ये विडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. लेकिन ये पहली बार नहीं है जब कोई सेलेब इस तरह पपराजी पर भड़का हो इससे पहले सलमान खान (Salman Khan), गोविंदा (Govinda) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जैसे स्टार्स भी पपराजी की हरकतों पर भड़के हैं. 

Also Read- 35 साल बाद एक हुए करीना और करिश्मा कपूर के मम्मी-पापा, इस वजह से हुए थे अलग.

सलमान खान 

सैफ अली खान से पहले पपराजी पर भड़क चुके हैं ये सेलेबस, एक ने दी गन्दी गाली तो एक ने दिया श्राप — Nedrick News

सलमान खान कई बार पपराजी पर भड़के हैं और एक बार तो उनके भाई सोहेल खान ने पपराजी से परेशान होकर गालियां सुना दी थीं. इस पर सलमान ने भाई को डिफेंड करते हुए कहा था कि पपराजी 80 साल के पिता के साथ बदसलूकी कर रहे थे इसलिए सोहेल को गुस्सा आ गया था.

गोविंदा

सैफ अली खान से पहले पपराजी पर भड़क चुके हैं ये सेलेबस, एक ने दी गन्दी गाली तो एक ने दिया श्राप — Nedrick News

दिग्गज अभिनेता गोविंदा ने पपराजी पर थप्पड़ मारा था. दरअसल,  फिल्म ‘मनी है तो हनी है’ की शूटिंग के दौरान सबसे चौंकाने वाला किस्सा सामने आया था. बताया गया था कि एक इंटरव्यू के दौरान गोविंदा ने पपराजी को थप्पड़ मार दिया था और उस पर लिमिट क्रॉस करने का आरोप लगाया था.

जया बच्चन 

सैफ अली खान से पहले पपराजी पर भड़क चुके हैं ये सेलेबस, एक ने दी गन्दी गाली तो एक ने दिया श्राप — Nedrick News

एक्ट्रेस जया बच्चन (Jaya Bachchan) तो कई बार पपराजी पर नाराज होती नजर आ चुकी हैं. वहीं एक बर वो इतना गुस्सा हुई कि उन्होंने पपराजी के साथ दुर्घटना होने का श्राप दे डाला था.

धर्मेंद्र सैफ अली खान से पहले पपराजी पर भड़क चुके हैं ये सेलेबस, एक ने दी गन्दी गाली तो एक ने दिया श्राप — Nedrick News

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) भी पपराजी पर नाराज होते नजर आ चुके हैं. एक बार 2012 में बेटी ईशा देओल की शादी पर एक पपराजी ने उनसे पूछ लिया था कि ईवेंट पर बॉबी देओल और सनी देओल क्यों नहीं हैं. इस पर धर्मेंद्र को गुस्सा आ गया था और उन्होंने उंगली दिखाते हुए पपराजी को जमकर फटकार लगाई थी.

आलिया भट्ट
सैफ अली खान से पहले पपराजी पर भड़क चुके हैं ये सेलेबस, एक ने दी गन्दी गाली तो एक ने दिया श्राप — Nedrick News

एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी पपराजी पर गुस्सा हो चुकी है और उन्होंने पपराजी के खिलाफ एफआई भी दर्ज करवाई थी. एक बार पपराजी ने आलिया के घर के अंदर से कैमरा जूम करके उनकी एक तस्वीर ले ली गई थी. जिसको लेकर आलिया पपराजी पर खूब गुस्सा हुई थी. 

Also Read- देखें भीड़ फिल्म की Black & White झलक, 1947 के बाद फिर होगा देश में बटंवारा.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds